Jammu & Kashmir: Governor's Rule In Jammu And Kashmir

Dear Readers,

जम्‍मू-कश्‍मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्‍व में चल रही पीडीपी-बीजेपी सरकार का गिर गई है। मंगलवार यानि 19 जून, 2018 को बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता राम माधव ने समर्थन वापसी का ऐलान किया था।

  1. महबूबा मुफ़्ती ने अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद 4 अप्रैल 2016 को मुख्यमंत्री पद संभाला था।
  2. भारत के अन्य राज्यों में प्रदेश की सरकार के विफल रहने पर राष्ट्रपति शासन लागू होता है लेकिन जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होता है। 
  3. जम्मू-कश्मीर के संविधान की धारा-92 के तहत राज्य में छह महीने के लिए राज्यपाल शासन लागू किया जाता है लेकिन ऐसा राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही हो सकता है।
  4. भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है और यह देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसके पास अलग संविधान और नियम हैं।
  5. गृह मंत्रालय के मुताबिक, मंत्रालय को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से एक रिपोर्ट मिली है।
  6. राज्यपाल एनएन वोहरा ने राज्य में राज्यपाल शासन की सिफारिश वाली रिपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी थी, जिस पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है।
  7. एन एन वोहरा के राज्यपाल रहते यह चौथा मौका होगा जब राज्य में केंद्र का शासन लग सकता है।
  8. पूर्व नौकरशाह वोहरा 25 जून 2008 को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बने थे।
  9. पिछली बार मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद आठ जनवरी 2016 को जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू हुआ था।
जम्मू कश्मीर विधानसभा में दलीय स्थिति :-: कुल सीटें- 87
  1. पीडीपी- 28     
  2. बीजेपी- 25     
  3. नेशनल कॉन्फ्रेंस- 15     
  4. कांग्रेस- 12     
  5. जेकेपीसी- 2     
  6. सीपीएम- 1     
  7. जेकेपीडीएफ- 1     
  8. निर्दलीय- 3  
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments