Posts

Showing posts from January 30, 2017

ADR की रिपोर्ट: पॉलिटिकल पार्टियों की इनकम 11,367 करोड़, जिसमे 69% अज्ञात स्रोतों से!

ADR की रिपोर्ट: पॉलिटिकल पार्टियों की इनकम 11,367 करोड़, जिसमे 69% अज्ञात स्रोतों से! 2004-05 से 2014-15 के बीच पॉलिटिकल पार्टियों की इनकम 11, 367.34 करोड़ रुपए रही।  इसमें से 7,833 करोड़ रु. फंडिंग अज्ञात स्रोतों से हुई।   एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात स्रोतों से नेशनल और रीजनल पॉलिटिकल पार्टियों को मिला फंड उनकी टोटल इनकम का 69% है। ज्ञात स्रोतों से कमाई केवल 16 फीसदी :-  – ADR की रिपोर्ट के मुताबिक 2004-05 से 2014-15 के बीच नेशनल और रीजनल पार्टियों को 11,367.34 करोड़ रुपए की इनकम हुई।  – “पॉलिटिकल पार्टियों को ज्ञात स्रोतों से हुई कमाई का आंकड़ा इस अवधि में 1,835.63, जो कि टोटल इनकम का महज 16% है।”  – “अन्य ज्ञात स्रोतों से 11 साल के दौरान पॉलिटिकल पार्टियों को 1,698.73 करोड़ रुपए मिले, जो कि टोटल इनकम का 15% है।”

दैनिक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

दैनिक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ===================== 1. मिजोरम में  बस्ती संरूप मुख्यतः कतकों के साथ-साथ "रैखिक -प्रतिरूप " का हैं, क्योंकि - A. घाटियाँ कतकों की अपेक्षा ठंडी हैं  B. कटक शिखरों पर पहुँचना सरल हैं  C. कटक घाटियों की अपेक्षा ठंडे हैं  D. घाटियों में सघन वन हैं  2.  कर्नाटक युद्ध किनके मध्य  गया ? A. अंग्रेज व मराठे  B.  अंग्रेज  व फ्रांसीसी  C.  अंग्रेज  व डच  D. हैदर अली व मराठे  3. निम्न युग्मो में से कौन सा सुमेलित नहीं हैं ? A. जवाहर लाल नेहरू -शान्ति वन  B. लाल बहादुर शास्त्री -विजय घाट  C. इंदिरा गाँधी -शक्ति स्थल  D. राजीव गाँधी -कर्म भूमि   4. सन 1922 में चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू ने किस पार्टी का गठन किया था ? A. ग़दर पार्टी  B. स्वराज पार्टी  C. स्वत्रंत पार्टी  D.  फॉरवर्ड ब्लॉक