आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 27 जुलाई से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Dear Readers,

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (Today's History)

ННННННННННННННННННННННННННН

प्रेरणादायक संवाद (Motivational Dialogues)....
   "मैं उठना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं, गिरना भी चाहता हूं  बस रुकना नहीं चाहता"

__________________________________

भारत एवं विश्व इतिहास में आज के दिन कौन कौन सी घटनाएं घटी थी और भारत एवं विश्व के इतिहास में 27  जुलाई की कई महत्वपूर्ण घटनाएं जो इस प्रकार है।
  • 27 जुलाई की अन्य महत्वपुर्ण घटना.......

  1. 1586– सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।
  2. 1655– नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 
  3. 1713- रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये|
  4. 1772– तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  5. 1789- पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई थी|
  6. 1795– स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  7. 1836- दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना|
  8. 1862- अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत|
  9. 1888- फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया|
  10. 1889- इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया|
  11. 1897- बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये|
  12. 1921- प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की। 
  13. 1922- ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन|
  14. 1935- चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत|
  15. 1939– केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।
  16. 1940- कार्टून चरित्र बग्स बनी पहली बार चलचित्र ए वाइल्ड हेयर में पर्दे पर आया।
  17. 1962- अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद|
  18. 1976- चीन के तंगशान में विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।
  19. 1982- प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा|
  20. 1987- खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा था|
  21. 1994- निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता|
  22. 1996- ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए| देर रात, अटलांटा के सेनटेनीयल ओलंपिक पार्क में दिन के खेल खत्म होने के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान ही बम धमाका हुआ|  
  23. 2002- उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
  24. 2003- संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
  25. 2006– इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।
  26. 2006- रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।  
  27. 2007- आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।     
  28. 2008- सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
  • 27 जुलाई को जन्में व्यक्ति.........

  1. 1824– एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ, फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार   का जन्म। 
  2. 1913- कल्पना दत्त, आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
  3. 1940- भारती मुखर्जी, भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
  4. 1967– नील स्मिथ, इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
  5. 1969- जॉन्‍टी रोड्स, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और फील्‍डर का जन्म|     
  • 27  जुलाई को हुए निधन व्यक्ति........

  1. 1844– जान डेल्टन, गैसों के मिश्रण के नियम के जनक और ब्रिटेन के वैज्ञानिक का निधन। 
  2. 1891- राजेन्द्रलाल मित्रा, भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।  
  3. 1933- कल्याण सिंह कालवी, नौवीं लोकसभा के सदस्य।
  4. 1944- पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल, हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी। 
  5. 1970- पत्तम थानु पिल्लई, आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता। 
  6. 1972- चारू मजूमदार, नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड  का निधन|
  7. 1987- सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी   
  8. 1992- अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता। 
  9. 2003- बॉब होप, अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार  का निधन| 
  10. 2006- शिवदीन राम जोशी, अपने समय के जाने-माने कवि    
  11. 2015- डॉ. अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति, मिसाईलमैन| 
  12. 2016- लच्छू महाराज, भारत के जानेमाने तबला वादक।
  • 27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव..........

  1. ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 27 जुलाई वर्ष का 208वाँ (लीप वर्ष में 209वाँ) दिन है।
  2. केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Comments