Current Affairs Notes : भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justices of India)

Dear Readers,

शिक्षा पर अनमोल विचार......

"जो आपने सीखा है उसे भूल जाने के बाद जो रह जाता है वो शिक्षा है|" -बी. ऍफ़. स्किन्नर

⟴⟿⟴⟿⟴⟿⟴⟿⟴⟿⟴⟿⟴⟿⟴⟿⟴

जस्टिस दीपक मिश्र, भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। उन्हें भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलायी|
  • न्यायाधीश जगदीश सिंह केहर रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि शनिवार और रविवार को उच्चतम न्यायालय में छुट्टी रहने के कारण अदालत कक्ष में शुक्रवार ही उनका अंतिम दिन रहा। 
  • 63 साल के जस्टिस मिश्र की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर हुई है।
  • न्यायमूर्ति मिश्रा भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने वाले ओडिशा की तीसरे न्यायाधीश हैं। उनसे पहले ओडिशा से न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा और न्यायमूर्ति जीबी पटनायक भी इस पद को सुशोभित कर चुके हैं।
  • 13 महीने के कार्यकाल के बाद 2 अक्टूबर, 2018 को रिटायर होंगे।
  • 7 सितंबर, 2016 को न्यायमूर्ति मिश्रा और न्यायमूर्ति सी नगाप्पन की बेंच ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया कि एफ़आईआर की कॉपी 24 घंटों के अंदर अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें।
  • 30 नवंबर, 2016 को न्यायमूर्ति मिश्रा ने ही देशभर के सिनेमा घरों में राष्ट्रगान के आदेश दिए थे।
  • पहले से चल रही परम्परा के अनुसार, उच्चतम न्यायालय एवं 24 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्तियां, स्थानांतरण एवं पदोन्नति की 'प्रक्रिया ज्ञापन (एमओपी)' के तहत वरिष्ठतम न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश बनाया जाता है| 

 न्यायमूर्ति दीपक मिश्र (प्रोफाइल)....

  • 3 अक्टूबर, 1953 में जन्मे मिश्र ने फरवरी 1977 में वकील के तौर पर करियर की शुरुआत की थी।
  • न्यायमूर्ति मिश्रा को 17 फरवरी,1996 को उड़ीसा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था|
  • 3 मार्च, 1997 को उनका तबादला मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कर दिया गया। उसी साल 19 दिसंबर को उन्हें स्थायी नियुक्ति दी गयी।
  • 23 दिसंबर, 2009 को जस्टिस मिश्रा को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया और 24 मई, 2010 को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
  • 10 अक्टूबर, 2011 को पदोन्नत करके उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 
  • 28 अगस्त, 2017 न्यायमूर्ति दीपक मिश्र ने भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली|
प्रश्न:- भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justices of India) के तौर पर किसने शपथ ली है।
A.न्यायमूर्ति वाई॰के॰ सभरवाल    
B.न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा   
C.न्यायमूर्ति एम॰एच॰ कनिया  
D.न्यायमूर्ति अशोक भूषण  
E.न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़

उत्तर ( Answer ):-

  • न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा 

भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची (List of Chief Justices of India): 1950 से 2017 तक

  1. न्यायमूर्ति हीरालाल जे. कनिया- 26 जनवरी 1950-6 नवम्बर 1951 तक
  2. न्यायमूर्ति एम.पतंजलि शास्त्री- 7 नवम्बर 1951-3 जनवरी 1954 तक
  3. न्यायमूर्ति मेहरचंद महाजन- 4 जनवरी 1954-22 दिसम्बर 1954 तक
  4. न्यायमूर्ति बिजन कुमार मुखरीजा- 23 दिसम्बर 1954-31 जनवरी 1956 तक
  5. न्यायमूर्ति सुधी रंजन दास- 1 फरवरी 1956-30 सितम्बर 1959 तक
  6. न्यायमूर्ति भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा- 1 अक्टूबर 1959-31 जनवरी 1964 तक
  7. न्यायमूर्ति पी.बी.गजेन्द्रगडकर- 1 फ़रवरी 1964-15 मार्च 1966 तक
  8. न्यायमूर्ति अमल कुमार सरकार- 16 मार्च 1966-29 जून 1966 तक      
  9. न्यायमूर्ति कोका सुब्बा राव- 16 मार्च 1966-29 जून 1966 तक
  10. न्यायमूर्ति कैलाश नाथ वान्चू- 12 अप्रैल 1967-24 फ़रवरी 1968 तक
  11. न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्ला- 25 फ़रवरी 1968-16 दिसम्बर 1970 तक
  12. न्यायमूर्ति जयंतीलाल छोटेलाल शाह- 17 दिसम्बर 1970-21 जनवरी 1971 तक
  13. न्यायमूर्ति सर्व मित्र सिकरी- 22 जनवरी 1971-25 अप्रैल 1973 तक
  14. न्यायमूर्ति अजीत नाथ राय- 26 अप्रैल 1973-27 जनवरी 1977 तक
  15. न्यायमूर्ति मिर्जा हमीदुल्ला बेग- 28 जनवरी 1977-21 फ़रवरी 1978 तक
  16. न्यायमूर्ति यशवंत विष्णु चंद्रचूड़- 22 फ़रवरी 1978-11 जुलाई 1985 तक
  17. न्यायमूर्ति प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती- 12 जुलाई 1985-20 दिसम्बर 1986
  18. न्यायमूर्ति रघुनंदन स्वरूप पाठक- 21 दिसम्बर 1986-18 जून 1989 तक
  19. न्यायमूर्ति ई.एस.वेंकटरमैय्या- 19 जून 1989-17 दिसम्बर 1989 तक
  20. न्यायमूर्ति एस.मुखर्जी- 18 दिसम्बर 1989-25 सितम्बर 1990 तक
  21. न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्र- 26 सितम्बर 1990-24 नवम्बर 1991 तक
  22. न्यायमूर्ति कमल नारायण सिंह- 25 नवम्बर 1991-12 दिसम्बर 1991 तक
  23. न्यायमूर्ति मधुकर हीरालाल कनिया- 13 दिसम्बर 1991-17 नवम्बर 1992 तक
  24. न्यायमूर्ति ललित मोहन शर्मा- 18 नवम्बर 1992-11 फ़रवरी 1993 तक
  25. न्यायमूर्ति एम.एन.वेंकटचेलैय्या- 12 फ़रवरी 1993-24 अक्टूबर 1994 तक
  26. न्यायमूर्ति अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी- 25 अक्टूबर 1994-24 मार्च 1997 तक
  27. न्यायमूर्ति जगदीश शरण वर्मा- 25 मार्च 1997-17 जनवरी 1998 तक
  28. न्यायमूर्ति मदन मोहन पुंछी- 18 जनवरी 1998-9 अक्टूबर 1998 तक
  29. न्यायमूर्ति आदर्श सेन आनंद- 10 अक्टूबर 1998-11 जनवरी 2001 तक
  30. न्यायमूर्ति सम पिरोज भरुचा- 11 जनवरी 2001-6 मई 2002 तक
  31. न्यायमूर्ति भूपेंद्र नाथ कृपाल- 6 मई 2002-8 नवम्बर 2002 तक      
  32. न्यायमूर्ति गोपाल बल्लभ पटनायक- 8 नवम्बर 2002-19 दिसम्बर 2002 तक      
  33. न्यायमूर्ति वी.एन.खरे- 19 दिसम्बर 2002-2 मई 2004 तक      
  34. न्यायमूर्ति राजेन्द्र बाबू- 2 मई 2004-1 जून 2004 तक      
  35. न्यायमूर्ति रमेश चंद्र लहोटी- 1 जून 2004-1 नवम्बर 2005 तक
  36. न्यायमूर्ति योगेश कुमार सभरवाल- 1 नवम्बर 2005-13 जनवरी 2007 तक
  37. न्यायमूर्ति के.जी.बालकृष्णन- 13 जनवरी 2007-11 मई 2010 तक
  38. न्यायमूर्ति एस एच कापड़िया- 12 मई 2010-28 सितम्बर 2012 तक
  39. न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर- 29 सितम्बर 2012-18 जुलाई 2013 तक
  40. न्यायमूर्ति पी.सतशिवम- 19 जुलाई 2013-27 अप्रैल, 2014 तक
  41. न्यायमूर्ति राजेन्द्र मल लोढ़ा- 27 अप्रैल 2014-27 सितम्बर 2014 तक
  42. न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू- 28 सितम्बर 2014-2 दिसम्बर 2015 तक
  43. न्यायमूर्ति टी.एस.ठाकुर- 3 दिसम्बर 2015-03 जनवरी 2017 तक
  44. न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर- 04 जनवरी 2017-28 अगस्त 2017 तक
  45. न्यायमूर्ति दीपक मिश्र- 28 अगस्त 2017-2 अक्टूबर 2018 तक

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Comments