सामान्य अध्ययन(General Study)(H /11) : " भारतीय इतिहास एवं संस्कृति (Indian History & Culture) " के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (1000 क्विज सीरीज)-TOP-25

सामान्य अध्ययन(General Study)(H/11) : " भारतीय इतिहास एवं संस्कृति (Indian History & Culture) " के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (1000 क्विज सीरीज)-TOP-25 

सामान्य अध्ययन(General Study) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति (Indian History & Culture)"

नमस्कार !! हिंदी बेबसाइट पर आपका स्वागत है, आज आपके लिए  ' डेली करंट अफेयर्स अड्डा ' की तरफ  'भारतीय इतिहास एवं संस्कृति' का 11वां  भाग प्रकाशित किया गया हैं|

➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤➤

1.वह कौन-सा निर्णायक युद्ध था, जिसमें अंग्रेजों ने डचों को हरा दिया जिस कारण डचों की भारत में चुनौती खत्म हो गई?– बेदरा का युद्ध (1759)
  • बेदारा या 'बिदर्रा' की लड़ाई नवम्बर, 1759 ई. में लड़ी गई थी।
  • डचों ने नवाब मीर ज़ाफ़र के साथ साँठ-गाँठ कर जावा स्थित अपनी बस्तियों से सैनिक सामग्री मँगाने का प्रयास किया।
  • रॉबर्ट क्लाइब इस समय बंगाल का गवर्नर-जनरल था।
2.कंदरिया महादेव का मन्दिर कहां स्थित है? - खजुराहो (मध्यप्रदेश)

  • कंदरिया महादेव मंदिर पश्चिमी समूह के मंदिरों में विशालतम है।
  • इस विशाल मंदिर का निर्माण महान चन्देल राजा विद्याधर ने महमूद गजनवी पर अपनी विजय के उपलक्ष्य में किया था। लगभग 1050 ईसवीं में इस मंदिर को बनवाया गया। यह एक शैव मंदिर है।
  • कंदरिया महादेव मंदिर लगभग 107 फुट ऊंचा है। मकर तोरण इसकी मुख्य विशेषता है।
3.सीकरी और आगरा पहुँचनेवाला पहला अंग्रेज व्यापारी कौन था?– राल्फ फिच 
  • राल्फ फिच पहले अंग्रेज हैं, जिन्होंने 1584 में काशी पर लिखा।
  • वह अकबर के शासन काल में काशी आए थे। यहां मुगलों की पगड़ी का उत्पादन हुआ करता था।
  • मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के बारे में भी काफी लिखा गया और उस समय रीति-रिवाज का भी उल्लेख मिलता है।
4.डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई. में कहाँ स्थापित की?– मसूलीपट्टनम 
  • माचिलिपटनम, जिसे मासुलिपटनम और बंदर के रूप में भी जाना जाता है, आंध्र प्रदेश के भारतीय राज्य के कृष्णा जिले में एक शहर है।
5.बंगाल में सहजिया सम्प्रदाय की स्थापना किसने की?- कवि चण्डीदास ने
  • चंडीदास, एक कवि, जिनके रामी धोबिन को संबोधित प्रेमगीत मध्य काल में बेहद लोकप्रिय थे।
  • वैष्णव व सहज्या धार्मिक आंदोलनों के प्रेरणास्रोत भी थे।
  • 16वीं शताब्दी के सहज्या पंथ के सहज्या(अर्थात प्राकृतिक) आंदोलन में इंद्रियों के माध्यम से धार्मिक अनुभवों को पाने की कोशिश की गई, जिसमें निम्न जाति की स्त्री या किसी अन्य की पत्नी से सामाजिक अस्वीकृति के बावजूद, गहनतम प्रेम की प्रशंसा की गई। 
6.ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन किसने किया?– मर्चेन्ट एडवेन्चरर्स (साहसिक व्यापारियों) के नाम से जाने जानेवाले लंदन के कुछ व्यापारियों ने
  • 1708 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की प्रतिद्वन्दी कम्पनी 'न्यू कम्पनी' का 'ईस्ट इण्डिया कम्पनी' में विलय हो गया। परिणामस्वरूप 'द यूनाइटेड कम्पनी ऑफ़ मर्चेंट्स ऑफ़ इंग्लैण्ड ट्रेडिंग टू ईस्ट इंडीज' की स्थापना हुई।
  • ईस्ट इण्डिया कम्पनी का संचालन लन्दन में 'लीडल हॉल स्ट्रीट' स्थित कार्यालय से होता था।
7.किस अधिनियम के तहत वारेन हेस्टिंग्स बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल बनाये गये?– 1773 का रेग्युलेटिंग ऐक्ट 
  • कोर्ट आफ़ प्रेसीडेंसी (बंगाल) के प्रशासक को अब अंग्रेज़ी क्षेत्रों का गवर्नर जनरल कहा जाने लगा तथा उसको सलाह देने हेतु 4 सदस्यों की एक कार्यकारिणी बनाई गयी, जिसका कार्यकाल 5 वर्ष का होता था।
8.‘पश्चिमी भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अग्रदूत’ किसे कहा जाता है?– एम. जी. राणाडे 
  • न्यायमूर्ति महादेव गोविंद रानडे एक ब्रिटिश काल के भारतीय न्यायाधीश, लेखक एवं समाज-सुधारक थे।
9.भारत में अनौद्योगीकरण (De-Industrialization) या प्राक्-औद्योगीकरण (Pre-Industrialization) की अवधि क्या थी?– 1800-1850
  • विऔद्योगीकरण बाजार पर आधारित अर्थव्यवस्था की एक विशेष प्रक्रिया है। इसमें उत्पादन क्रमशः गिरता है, आर्थिक संकट को जन्म देता है और अन्ततः एक बिलकुल नयी अर्थव्यवस्था जन्म लेती है।
10.भारतीय बुनकरों की दयनीय हालत पर किस गवर्नर जनरल ने टिप्पणी की: ‘इनका दुःख दर्द समूचे इतिहास में अतुलनीय है। कपड़ा बुनकरों की हड्डियों से भारत की धरती सफेद हो गई है’?– विलियम बैंटिक 
  • लॉर्ड विलियम बैंटिक पहले मद्रास के गवर्नर की हैसियत से भारत आये थे, लेकिन 1806 ई. में वेल्लोर में सिपाही विद्रोह हो जाने पर उन्हें वापस बुला लिया गया। इक्कीस वर्षों के बाद लॉर्ड एमहर्स्ट द्वारा त्यागपत्र दे देने पर उन्हें गवर्नर-जनरल नियुक्त किया गया था और उन्होंने जुलाई 1828 ई. में यह पद ग्रहण कर लिया।  
  • 1833 ई. के चार्टर एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर-जनरल को भारत का गवर्नर-जनरल बना दिया गया। इस प्रकार भारत का पहला गवर्नर-जनरल "लॉर्ड विलियम बैंटिक" को ही बनाया गया।
11.ईस्‍ट इण्डिया कंपनी का पहला गर्वनर कौन था?- टॉमस स्मिथ 
  • प्रारम्भ में कंपनी में 217 साझीदार थे|
12.पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन ऑफ ब्रेग्रेन्‍जा का विवाह किसके साथ हुआ था?- ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्‍स द्वतीय
  • 1661 ई. में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय को पुर्तग़ाली राजकुमारी से विवाह के दहेज में बम्बई का टापू मिल गया। चार्ल्स ने 1668 ई. में इसको केवल 10 पाउण्ड सालाना किराये पर ईस्ट इण्डिया कम्पनी को दे दिया। 
13.बम्‍बई शहर की स्‍थापना किसने की थी?- गोराल्‍ड औगियर ने
  • गेटवे ऑफ इंडिया को 2 दिसम्बर,1911 को भारत में सम्राट जॉर्ज पंचम व महारानी मैरी के आगमन पर स्वागत हेतु बनाया गया, जो कि ४ दिसम्बर, १९२४ को पूरा हुआ|
  • वह सूरत के प्रेसीडेंट और बम्‍बई के गर्वनर थे|
14.मौर्यकाल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केन्द्र था?- तक्षषिला
  • तक्षशिला, प्राचीन भारत में गांधार देश की राजधानी और शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। यह हिन्दू एवं बौद्ध दोनों के लिये महत्व का केन्द्र था। चाणक्य यहाँ पर आचार्य थे। ४०५ ई में फाह्यान यहाँ आया था।
15.पदमगुप्त परिमल द्वारा रचित ग्रंथ का नाम था?- नवसाहसांग चरित
  • यह प्राचीन संस्कृत ग्रंथ है।
  • ग्यारहवीं शती ई. में पदमगुप्त परिमल द्वारा रचित इस ग्रंथ से परमार वंश, सिंधुराज नवसाहसांक के इतिहास के विषय में जानकारी मिलती है।
  • इस ग्रंथ को संस्कृति साहित्य का प्रथम ऐतिहासिक महाकाव्य माना जाता है।
16.बौद्ध धर्म में भिक्षुओं का कल्याण मित्र किसे कहा जाता है?- अष्टागिंक मार्ग को
  • अष्टागिंक मार्ग:-सम्यक दृष्टि,सम्यक संकल्प,सम्यक वचन,सम्यक कर्मान्त,सम्यक आजीव,सम्यक व्यायाम,सम्यक स्मृति,सम्यक समाधि|
17.निकैया एवं बुकाफेला नामक नगरों की स्थापना किसके द्वारा की गई?- सिकन्दर महान्
  • सिकन्‍दर ने दो नगरों की स्‍थापना की थी पहला नगर निकैया अर्थात विजय नगर और दूसरा नगर बुकाफेला अपने प्रिय घोडे केे नाम पर स्थिापित किया था|
18.‘दुनिया का खान’ दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान को कहा गया?- मुहम्मद बिन तुगलक
  • मुहम्मद बिन तुग़लक़ दिल्ली सल्तनत में तुग़लक़ वंश का शासक था।
  • ग़यासुद्दीन तुग़लक़ की मृत्यु के बाद उसका पुत्र 'जूना ख़ाँ', मुहम्मद बिन तुग़लक़ (1325-1351 ई.) के नाम से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 
  • इसका मूल नाम 'उलूग ख़ाँ' था। राजामुंदरी के एक अभिलेख में मुहम्मद तुग़लक़ (जौना या जूना ख़ाँ) को दुनिया का ख़ान कहा गया है।
  • सम्भवतः मध्यकालीन सभी सुल्तानों में मुहम्मद तुग़लक़ सर्वाधिक शिक्षित, विद्वान एवं योग्य व्यक्ति था। 
  • अपनी सनक भरी योजनाओं, क्रूर-कृत्यों एवं दूसरे के सुख-दुख के प्रति उपेक्षा का भाव रखने के कारण इसे 'स्वप्नशील', 'पागल' एवं 'रक्त-पिपासु' कहा गया है।
  • बरनी, सरहिन्दी, निज़ामुद्दीन, बदायूंनी एवं फ़रिश्ता जैसे इतिहासकारों ने सुल्तान को अधर्मी घोषित किया गया है।
19.1612 इस्वी में किस मुगल बादषाह ने पहली बार रक्षाबंधन का त्योहार मनाया ? - जहाँगीर ने
  • रक्षाबन्धन एक हिन्दू त्यौहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण (सावन) में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं।
  • 16 अक्टूबर 1905 को बंग भंग की नियत घोषणा के दिन रक्षा बन्धन की योजना साकार हुई और लोगबाग गंगा स्नान करके सड़कों पर यह कहते हुए|
20.कर्नल टाॅड ने ‘राठौड़ों का यूलिसीज’ किसे कहा है ? - वीर राठौड़ दुर्गादास को
  • जेम्स टॉड ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के एक अधिकारी तथा भारतविद थे। 
  • इंग्लेंड निवासी जेम्स टाॅड वर्ष 1917-18 में पश्चिमी राजपूत राज्यों के पाॅलिटिकल एजेंट बन कर उदयपुर आए।
  • वर्ष 1829 में "एनल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान अथवा सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स आॅफ इंडिया" है। 
  • इस रचना में सर्वप्रथम 'राजस्थान' शब्द का प्रयोग हुआ। 
  • कर्नल जेम्स टॉड को राजस्थान के इतिहास-लेखन का पितामह माना जाता है।
21.प्रेस ट्रस्ट आॅफ इंडिया भारत के सबसे बड़ी समाचार एजेन्सी है जिसकी स्थाना की गई?- 27 अगस्त 1947
  • प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) भारत की एक प्रमुख समाचार संस्था है।
22.भारत में प्रथम तीन विश्वविद्यालय कलकता, मद्रास, बम्बई की स्थापना कब हुई
?-1857 में (चार्ल्स वुडस डिस्पेच के प्रावधान के अनुसार)
  • वुड घोषणा पत्र 'बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल' के प्रधान चार्ल्स वुड द्वारा 19 जुलाई, 1854 को जारी किया गया था। इस घोषणा पत्र में भारतीय शिक्षा पर एक व्यापक योजना प्रस्तुत की गई थी, जिसे 'वुड का डिस्पैच' कहा गया।
23.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1924 के अधिवेशन में महात्मा गांधी द्वारा मात्र एक बार अध्यक्षता की गई? यह अधिवेशन कहां हुआ था?-बेलगाँव में (स्वराजवादी और परिवर्तन विरोधी के बीच हुए समझौते का अनुमोदन भी इसमें हुआ था)
  • 1924 ई. में बेलगांव में 'कांग्रेस अधिवेशन' की अध्यक्षता राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने की।
24.19वीं सदी के महानतम पारसी समाज सुधारक कौन थे?- ब्हरामजी एम मल्लबारी
25.पुस्तक वन नाईट एट कॉल सेंटर के लेखक है?- चेतन भगत
  • अन्य- फाइव पॉइंट समवन, व्हाट नॉट टू दी कॉल सेंटर (२००५),One Night @ the Call Center,दी थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ (२००८), हाफ गर्लफ्रेंड

**************************

भारतीय इतिहास गैलरी:- 

सामान्य अध्ययन(H/2) : 'भारतीय इतिहास एवं संस्कृति' के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (1000 क्विज सीरीज)-TOP-25  

सामान्य अध्ययन(H/1) : 'भारतीय इतिहास एवं संस्कृति' के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (1000 क्विज सीरीज)-TOP-25

********************* 

Comments