सामान्य अध्ययन(H/7) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

इतिहास (H/7) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति : Quiz No. 151  से 175 तक

НННННННННННННННННННННННHHHHH

स्वामी विवेकानंद अनमोल वचन.......
" उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्‍य की प्राप्ति न हो जाए"

________________________________________

Quiz-151. बम्बई,पुर्तगालियों से 1662 में दहेज में किसे मिला?- ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स-द्धितीय
विस्तार-

  • चार्ल्स द्वितीय को मैरी मोनार्क (अंग्रेजी: Merry Monarch, खुशदिल राजा) कहा जाता है|
  • 1661-62 पुर्तगालियों ने अपनी राजकुमारी कैथरीन ब्रेंगाजा का विवाह ब्रिटेन के चार्ल्स द्धितीय से करके बंबई को दहेज के रूप में दे दिया था| 
Quiz-152.‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद से लिया गया है?- मुंडक उपनिषद से
विस्तार-
  • भारत का आदर्श वाक्य 'सत्यमेव जयते' उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निकट स्थित सारनाथ में 250 ई. पू. में मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनवाये गए सिंह स्तम्भ के शिखर से लिया गया है, किंतु इस शिखर में यह आदर्श वाक्य नहीं है। 'सत्यमेव जयते' मूलतः 'मुण्डकोपनिषद' का सर्वज्ञात मंत्र है।
Quiz-153.पांड्यो का उल्लेख सर्वप्रथम किस विदेशी यात्री ने किया था?- मार्कोपोलो ने
विस्तार-
  • मार्को पोलो (जन्म- 15 सितम्बर, 1254, वेनिस; मृत्यु- 29 जनवरी, 1324) एक इतालवी व्यापारी, खोजकर्ता, और राजदूत था। उसे एशिया पहुँचने वाला प्रथम यूरोपीय व्यक्ति माना जाता है। प्राचीन रेशम मार्ग की यात्रा करने वालों में से वह भी एक था।      
  • मार्को पोलो ने भारत में भी कई स्थानों की यात्रा की थी। उसने केरल के 'कायल' नामक प्राचीन नगर और बन्दरगाह का भी उल्लेख किया है। मार्को पोलो यहाँ के निवासियों की समृद्धि देखकर चकित रह गया था।
Quiz-154.एलोरा की गुफाओं का निर्माण करवाया था?- राष्ट्रकूट वंश
विस्तार-
  • एलोरा भारतीय पाषाण शिल्प स्थापत्य कला का सार है, यहां 34 "गुफ़ाएं" हैं जो असल में एक ऊर्ध्वाधर खड़ी चरणाद्रि पर्वत का एक फ़लक है।      
  • ये पांचवीं और दसवीं शताब्दी में बने थे। यहां 12 बौद्ध गुफ़ाएं (1-12), 17 हिन्दू गुफ़ाएं (13-29) और 5 जैन गुफ़ाएं (30-34) हैं।
Quiz-155.1814 से 1817 काल में निम्न में से किस क्षेत्र के तल्लुकदारों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह किया?- अलीगढ
विस्तार-
  • अलीगढ़ नाम 'नजफ़ खाँ', 1717 में 'साबित खाँ' ने इसका नाम 'साबितगढ़' और 1757 में जाटों ने 'रामगढ़' रखा था।      
  • 1802 ई. में लॉर्ड लेक ने जीता था। यह क़िला पहले रामगढ़ कहलाता था|
Quiz-156.रानी लक्ष्मीबाई को अंतिम युद्ध मेंसामना करना पड़ा?- जनरल ह्यूरोज़
विस्तार-
  • 18 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में ब्रिटिश सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई ने वीरगति प्राप्त की।
Quiz-157.चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी'जी के विश्वविख्यात कहानी 'उसने कहा था' के नायक का क्या नाम था?- लहना सिंह
विस्तार-
  • सन् 1915 में ही गैलीपोली का युद्ध, गैलीपोली में 15,000 भारतीय सिपाही लड़े। उनमें गोरखा बटालियन के साथ 69वीं और 89वीं पंजाबी और 14वीं फिरोजपुर सिख बटालियन के सिपाही भी थे। यानी वहां 1600 शहीद सिपाहियों में कितने ही लहना सिंह थे।
Quiz-158.बुद्ध द्वारा गृहत्याग को बौद्ध मतावलम्बी क्या कहते है?- महाभिनिष्क्रमण
विस्तार-
  • सिद्धार्थ घूमते-घूमते आलार कालाम और उद्दक रामपुत्र के पास पहुँचा। उनसे उसने योग-साधना सीखी। समाधि लगाना सीखा। 
Quiz-159.'वेदों के पुनरुत्थान' का श्रेय किसे हैं?- स्वामी विवेकानन्द
विस्तार-
  •  वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था।      
  • अमेरिका स्थित शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
Quiz-160.'आइन-ए-अकबरी'के लेखक हैं?- अबुल फजल
विस्तार-
  • अबुल फजल ने अकबरनामा एवं आइने अकबरी जैसे प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की। 
Quiz-161.महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी थी?- लाहौर
विस्तार- 
  • महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के राजा थे। वे शेर-ए पंजाब के नाम से प्रसिद्ध हैं।     
  • 12 अप्रैल 1801 को रणजीत ने महाराजा की उपाधि ग्रहण की। गुरु नानक के एक वंशज ने उनकी ताजपोशी संपन्न कराई। उन्होंने लाहौर को अपनी राजधानी बनाया और सन 1802 में अमृतसर की ओर रूख किया।

Quiz-162.हड़प्पा संस्कृति क सन्दर्भ में शैलकृत स्थापत्य (Rockcut Architecture) क प्रमाण कहाँ से मिले हैं?- धौलावीरा
विस्तार- 
  • धौलावीरा, भारत में स्थित सबसे बड़ा 'हडप्पा स्थल' है। सम्पूर्ण सिन्धु सभ्यता के स्थलों में क्षेत्रफल की दृष्टि से 'धौलावीरा' का स्थान 'पांचवां' है।

Quiz-163.दक्षिण भारत का राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था?- चोल राजवंश
विस्तार-

  • चोलों के विषय में प्रथम जानकारी पाणिनी कृत अष्टाध्यायी से मिलती है।
  • चोल वंश के विषय में जानकारी के अन्य स्रोत हैं - कात्यायन कृत 'वार्तिक', 'महाभारत', 'संगम साहित्य', 'पेरिप्लस ऑफ़ दी इरीथ्रियन सी' एवं टॉलमी का उल्लेख आदि।      
  • चोल राज्य आधुनिक कावेरी नदी घाटी, कोरोमण्डल, त्रिचनापली एवं तंजौर तक विस्तृत था।
Quiz-164.किस मुग़ल शासक का मकबरा भारत में नहीं है?- जहाँगीर और बाबर
विस्तार-

  • मुबईयान नामक पद्य शैली का जन्मदाता बाबर को माना जाता है|
  • पहले उसे आगरा में दफ़नाया गया। लगभग नौ वर्षों के बाद हुमायू ने उसकी इच्छा पूरी की और उसे काबुल में दफ़ना दिया।     
  • लाहौर में शाहदरा नगर के निकट स्थित जहांगीर मकबरा मुगल सम्राट जहांगीर को समर्पित है। इसे जहांगीर की मृत्‍यु के 10 साल बाद उनके पुत्र शाहजहां ने बनवाया था।
Quiz-165.बागी शहजादे खुसरो को आश्रय देने के लिये जहाँगीर ने किस सिख गुरु को मृत्यु दण्ड दिया था?- गुरु अर्जुन देव को 
विस्तार-

  • अर्जुन देव जी गुरु रामदास के सुपुत्र थे। उनकी माता का नाम बीवी भानी जी था।
  • शहजादा खुसरो को शरण देने के कारण जहांगीर गुरु जी से नाराज था। 15मई, 1606ई. को बादशाह ने गुरु जी को परिवार सहित पकडने का हुक्म जारी किया।
Quiz-166.आगरा शहर की स्थापना किसने की?- सिकंदर लोदी ने
विस्तार-

  • सिकन्दर लोदी, बहलोल लोदी का पुत्र एवं उत्तराधिकारी था। इसका मूल नाम 'निजाम ख़ाँ' था और यह 17 जुलाई, 1489 को 'सुल्तान सिकन्दर शाह' की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। वह स्वर्णकार हिन्दू माँ की संतान था।
Quiz-167.भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था?- मोहम्मद बिन कासिम
विस्तार-

  • मुहम्मद बिन क़ासिम, सिंध के आधुनिक कराची शहर के पास स्थित देबल की बंदरगाह पर पहुंचे, जो उस ज़माने में सिंध की सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह थी। सिंध में हिन्दू राजा दाहिर सेन का राज था। देबल पहुँचकर उन्होंने स्थानीय पुजारियों और नागरिकों को मारा और वहाँ का महान मंदिर नष्ट किया। 
  • सिन्धु नदी के पार रोहड़ी में दाहिर सेन की सेनाएँ थीं जो हराई गई। दाहिर सेन की मृत्यु हो गई और मुहम्मद बिन क़ासिम का सिंध पर क़ब्ज़ा हो गया। 
Quiz-168.पहला गुप्त शासक कौन था?-  श्री गुप्त
विस्तार-

  • गुप्त राजवंश या गुप्त वंश प्राचीन भारत के प्रमुख राजवंशों में से एक था। इसे भारत का एक स्वर्ण युग माना जाता है।      
  • श्रीगुप्त को पूना ताम्रपत्र अभिलेख मे इसे 'आदिराज' कहकर सम्बोधित किया गया है। श्रीगुप्त ने गया में चीनी यात्रियों के लिए एक मंदिर बनवाया था जिसका उल्लेख चीनी यात्री इत्सिंग ने 500 वर्षों बाद सन् 671 से 694 के बीच में किया। 
Quiz-169.कालिंजर के किले को जीतने वाला तथा महोबा को अपनी राजधानी बनाने वाला चंदेल वंश का प्रथम महत्वपुर्ण शासक कौन था?- यशोवर्मन
विस्तार-

  • यशोवर्मन (925-950 ई.) जेजाकभुक्ति अर्थात आधुनिक बुन्देलखण्ड का चन्देल राजा था। यशोवर्मन के शासन काल चन्देलों की शक्ति अपने चरमोत्कर्ष पर थी। वह चन्देल वंश का सबसे प्रतापी राजा माना जाता है|      
  • यशोवर्मन ने प्रतिहारों से कालिंजर छीन लिया और प्रतिहार राजा देवपाल को पराजित किया। 
Quiz-170.ताड़का राक्षसी के पिता का क्या नाम था?-  सुकेतु यक्ष
विस्तार-

  • उसका विवाह सुड नामक राक्षस के साथ हुआ था। यह अयोध्या के समीप स्थित सुंदर वन में अपने पति और दो पुत्रों सुबाहु और मारीच के साथ रहती थी। उसके प्रकोप से सुंदर वन का नाम ताड़का वन पड़ गया थ|
Quiz-171.ऋग्वेद में पुत्री के लिए प्रयुक्त शब्द 'दुहिता' का शाब्दिक अर्थ क्या हैं?- गाय का दोहन करने वाली
विस्तार-

  • अदिति, कश्यप ऋषि की दूसरी पत्नी थीं। अदिति ऋग्वेद की मातृदेवी, जिसकी स्तुति में उस वेद में बीसों मंत्र कहे गए हैं।      
  • अदिति अपने शाब्दिक अर्थ में बंधनहीनता और स्वतंत्रता की द्योतक है।       
  • ऋग्वेद का वह प्रसिद्ध मंत्र - मा गां अनागां अदिति वधिष्ट- गाय रूपी अदिति को न मारो। -जिसमें गोहत्या का निषेध माना जाता है|
Quiz-172.किस काल को “फलक संस्कृति” भी कहा जाता है?- मध्य पूरा पाषाण काल
विस्तार-

  • मध्यपाषाण युग का प्रारंभ हुआ जब मानव ने खेती करना शुरु किया था।
Quiz-173. उस्ताद अली अकबर खां  का किस वाद्ययंत्र से हैं?
विस्तार-

  • उस्ताद अली अक़बर ख़ाँ (14 अप्रैल 1922-19 जून 2009) मैहर घराने के भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ और सरोद वादक थे। 
  • उस्ताद अली अकबर खान को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया|
Quiz-174.भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देने वाली कृति 'भक्तमाल' के रचयिता कौन है?-नाभादास
विस्तार-

  • नाभादास का 'भक्तमाल' बहुत प्रसिद्ध हिन्दी ग्रंथ है। नाभादास का प्रसिद्ध ग्रंथ 'भक्तमाल' संवत् 1642 के बाद बना और संवत् 1769 में 'प्रियादास' जी ने उसकी टीका लिखी।
Quiz-175.अमीर खुसरो के सम्बन्ध में निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं?
  1. वे सूफी संत निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे| 
  2. वे जलालुद्दीन खिलजी के दरबारी थे|  
  3. उन्होंने भारतीय वाद्य यंत्र वीणा एवं ईरानी वाद्य यंत्र तम्बूरा के संयोजन से सितार का अविष्कार किया|  
  4. उन्होंने खयाल गायिकी का अविष्कार किया|
उत्तर एवं विस्तार- सभी कथन सही हैं|

  • अमीर ख़ुसरो (1253-1325) चौदहवीं सदी के आसपास दिल्ली के पास रहने वाले एक प्रमुख कवि (शायर), गायक और संगीतकार थे।
  • अमीर खुसरो प्रथम मुस्लिम कवि था जिसने हिंदी शब्दों का खुलकर प्रयोग किया है| वह पहला व्यक्ति था जिसने हिंदी, हिन्दवी और फारसी में एक साथ लिखा| उसे खड़ी बोली के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है|  
  • भारतीय गायन में क़व्वाली और सितार को इन्हीं की देन माना जाता है। 
  • 8 वर्ष  की उम्र में वे प्रसिद्ध सूफ़ी हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के शिष्य बने।

गैलरी-

भारत एवं विश्व इतिहास गैलरी किल्क नाउ.   

********************* 

Comments