सामान्य अध्ययन(H/6) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

इतिहास (H/6 ) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति : Quiz No. 126  से 150 तक

НННННННННННННННННННННННHHHHH

स्वामी विवेकानंद अनमोल वचन.......
" उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्‍य की प्राप्ति न हो जाए"

________________________________________

Quiz-126.संगम युगीन ग्रन्थ 'तोल्काप्पियम' किस विषय से संबंधित हैं?- व्याकरण और काव्य से
विस्तार-
  • शिलप्पादिकारम, जीवक चिन्तामणि, तोल्काप्पियम, मणिमेखले कुछ महत्वपूर्ण संगम महाकाव्य हैं।
  • प्रथम संगम मदुरा में अगस्त्य ऋषि के अध्यक्षता में हुआ था। 
Quiz-127.दिलवाड़ा के प्रसिद्ध जैन मंदिर को किसने बनवाया था?-  चालुक्य राजाओं
विस्तार-
  • दिलवाड़ा मंदिर, पाँच मंदिरों का एक समूह है। इनका निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवीं शताब्दी के बीच हुआ था।
  • दिलवाड़ा के मंदिरों में 'विमल वासाही मंदिर' प्रथम र्तीथकर को समर्पित सर्वाधिक प्राचीन है जो 1031 ई. में बना था।
  • बाईसवें र्तीथकर नेमीनाथ को समर्पित 'लुन वासाही मंदिर' भी काफी लोकप्रिय है।
  • यह मंदिर 1231 ई. में चालुक्य राजाओं वास्तुपाल और तेजपाल नामक दो भाईयों द्वारा बनवाया गया था।   
Quiz-128.मध्यकाल में 'विवाह कर' किस राज्य में लिया जाता था तथा किस विवाह को इस कर से मुक्त रखा गया था?- विजयनगर राज्य, विधवा पुनर्विवाह को
विस्तार-
  • विजयनगर साम्राज्य (1336-1646) मध्यकालीन दक्षिण भारत का एक साम्राज्य था। इसका वास्तविक नाम कर्णाटक साम्राज्य था। इसकी स्थापना हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम नामक दो भाइयों ने की थी।
  • सामाजिक एवं सामुदायिक कर के रूप में विवाह कर लिया जाता था। विधवा से विवाह करने वाले इस कर से मुक्त होते थे। 
  • कृष्णदेव राय ने विवाह कर को समाप्त कर दिया था। 
Quiz-129.विजयनगर कालावधि में कौन विदशी यात्री आया था?- निकोलो कोंटी
विस्तार-
  • निकोलो दे कोंटी (1395-1474) एक इतालवी देशाटक और अन्वेषी था जो मध्य युग में मुस्लिम व्यापारी के वेष में इटली से लेकर भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और संभवतः चीन तक का भ्रमण किया। 
Quiz-130.प्रसिद्ध चिकित्साशास्त्री 'चरक' किस राजा के समकालीन थे?- कनिष्क के राजवैद्य
विस्तार-
  • चरक, एक महर्षि एवं आयुर्वेद विशारद के रूप में विख्यात हैं। वे कुषाण राज्य के राजवैद्य थे। इनके द्वारा रचित चरक संहिता एक प्रसिद्ध आयुर्वेद ग्रन्थ है। 
Quiz-131.पाल वंश के किस शासक ने प्रसिद्ध 'विक्रमशिला विश्वविद्यालय' की स्थापना करवाई थीं?- धर्मपाल
विस्तार-
  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय' बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित था। इस विश्वविद्यालय की स्थापना पाल वंश के राजा धर्मपाल ने की।
  • सन 1203 ई० में बख्तियार खिलजी ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया। 
Quiz-132.'क्षुधित पाषाण 'के रचियता कौन हैं?- रबीन्द्रनाथ ठाकुर
विस्तार-
  • एकमात्र कवि हैं जिनकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं- भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बांग्ला गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।
  • 1901 में टैगोर ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शांतिनिकेतन में एक प्रायोगिक विद्यालय की स्थापना की।
  • तपन सिन्हा की पहली फ़िल्म 'अंकुश' 1954 में रिलीज़ हुई थी| 'काबुलीवाला', 'क्षुधित पाषाण', 'सफेद हाथी', 'एक डॉक्टर की मौत', 'निर्जन साकते', 'हाटे बाज़ारे', 'आदमी और औरत' उनकी प्रमुख फ़िल्में थीं|   
Quiz-133.तक्षशिला के प्रसिद्ध स्थल होने के क्या कारण था?- गंधार
विस्तार-
  • गंधार महाजनपद के प्रमुख नगर थे- पुरुषपुर (आधुनिक पेशावर) तथा तक्षशिला इसकी राजधानी थी । इसका अस्तित्व 600 ईसा पूर्व से 11वीं सदी तक रहा।
  • कुषाण शासकों के दौरान यहाँ बौद्ध धर्म बहुत फला फूला पर बाद में मुस्लिम आक्रमण के कारण इसका पतन हो गया। 
Quiz-134.आंध्र सातवाहन वंश का वह कौन सा शासक था,जिसने 'वेणकंटक स्वामी' की उपाधि धारण की थी?- गौतमी पुत्र शातकर्णी
विस्तार-
  • सातवाहन साम्राज्य वंश का प्रथम राजा सिमुक (श्रीमुख) था, जिसने 210 ई. पू. के लगभग अपने स्वतंत्र राज्य की नींव डाली थी। 
Quiz-135.सल्तनत काल में 'सदका'क्या था?- एक प्रकार का धार्मिक कर
विस्तार-
  • ज़कात कर आय का 2.5 प्रतिशत लिया जाता था। इस कर का सम्पूर्ण भाग मुसलमानों के कल्याण पर ख़र्च किया जाता था। एक अन्य धार्मिक कर ‘सदका’ का भी उल्लेख मिलता है, जिसे कभी-कभी 'ज़कात' ही मान लिया जाता था।  
Quiz-136.अलाउद्दीन द्वारा निर्मित 'अलाई दरवाजा' किस मस्जिद का प्रवेश द्वार हैं?- कुब्वत उल इस्लाम मस्जिद का
विस्तार-
  • दिल्ली की प्रसिद्ध कुतुब मीनार के पास स्थित इस मस्जिद का निर्माण गुलाम वंश के प्रथम शासक कुतुब-उद-दीन ऐबक ने 1192 में शुरु करवाया था।
  • लेकिन बाद के शासकों ने भी इसका विस्तार किया। जैसे अल्तमश ने 1230 में और अलाउद्दीन खिलजी ने 1351 में इसमें कुछ और हिस्से जोड़े।
  • यह मस्जिद हिन्दू और इस्लामिक कला का अनूठा संगम है। एक ओर इसकी छत और स्तंभ भारतीय मंदिर शैली की याद दिलाते हैं, वहीं दूसरी ओर इसके बुर्ज इस्लामिक शैली में बने हुए हैं।
  • मस्जिद प्रांगण में सिकंदर लोदी (1488-1517) के शासन काल में मस्जिद के इमाम रहे इमाम जमीम का एक छोटा-सा मकबरा भी है। 
Quiz-137.हैदराबाद नगर का संस्थापक कौन था?- मुहम्मद अली क़ुतुबशाह
विस्तार-
  • हैदराबाद, जो दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है।
  • इस ख़ूबसूरत शहर को क़ुतुबशाही परम्परा के पाँचवें शासक मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरूप भेंट किया था, उस समय यह शहर भागनगर के नाम से जाना जाता था। भागनगर समय के साथ हैदराबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसे 'निज़ामों का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है।
  • 1591 में क़ुतुबशाही वंश में पाँचवें, मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने पुराने गोलकोंडा से कुछ मील दूर मूसा नदी के किनारे हैदराबाद नामक नया नगर बनाया। 
Quiz-138.बहमनी सल्तनत राज्य की स्थापना किसने की थी?- अलाउद्दीन बहमन शाह
विस्तार-
  • बहमनी सल्तनत (1317-1518) दक्कन का एक इस्लामी राज्य था। इसकी स्थापना 3 अगस्त 1347 को एक तुर्क-अफ़गान सूबेदार अलाउद्दीन बहमन शाह ने की थी। इसका प्रतिद्वंदी हिन्दू विजयनगर साम्राज्य था।
  • 1518 में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप - गोलकोण्डा, बीजापुर, बिदर, बिरार और अहमदनगर के राज्यों का उदय हुआ। इन पाँचों को सम्मिलित रूप से दक्कन सल्तनत कहा जाता था। 
Quiz-139.अकबर का शिक्षक कौन था?- मीर अब्दुल लतीफ़
विस्तार-
  • प्रथा के अनुसार चार वर्ष, चार महीने, चार दिन पर अकबर का अक्षरारम्भ हुआ और मुल्ला असामुद्दीन इब्राहीम को शिक्षक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
  • हिजरी 863 (1555-56) में मीर अब्दुल लतीफ़ कजवीनी ने भी भाग्य परीक्षा की। फ़ारसी तो मातृभाषा ठहरी, इसलिए अच्छी साहित्यिक फ़ारसी अकबर को बोलने-चालने में ही आ गई थी। 
Quiz-140.कौटिल्य कहाँ का ब्राह्मण था?- तक्षशिला का
विस्तार-
  • चाणक्य, चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे।
  • उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाजनीति आदि का महान ग्रंन्थ है। अर्थशास्त्र मौर्यकालीन भारतीय समाज का दर्पण माना जाता है।
  • चाणक्य, तक्षशिला (एक नगर जो रावलपिंडी के पास था) के निवासी थे। 
Quiz-141.कुतुबद्दीन का मकबरा कहाँ है?- लाहौर में
विस्तार-
  • कुतुबुद्दीन ऐबक, मध्य कालीन भारत में एक शासक, दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान एवं गुलाम वंश का स्थापक था। 
Quiz-142.किस मंदिर में शिखर का सबसे पहला उदाहरण मिलता हैं?- देवगढ़ का दशावतार मंदिर
विस्तार-
  • दशावतार मन्दिर, उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के देवगढ़ में स्थित है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है।
  • यह गुप्त काल में बना था। यहाँ आप भगवान विष्णु के दस अवतार के दर्शन कर सकते हैं और यही नहीं मंदिर के द्वार पर गंगा और यमुना देवियों की नक्काशी की गयी है। पट्टी पर वैष्णव पौराणिक कथाओं की नक्काशी भी की गयी है। 
Quiz-143.सिन्धु घाटी सभ्यता के किस स्थल में 'प्राक सैंधव संस्कृति' की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि एक जुते हुए खेत का साक्ष्य मिला हैं?- कालीबंगा में
विस्तार-
  • कालीबंगा, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है।
  • खुदाई 1953 में 'बी.बी. लाल' एवं 'बी. के. थापड़' द्वारा करायी गयी। यह प्राचीन समय में चूडियों के लिए प्रसिद्ध था। ये चूडियाँ पत्‍थरों की बनी होती थी। 
Quiz-144.बौद्ध धर्म की किस संगीत में 'बौद्ध धर्म ' दो भागों - हीनयान तथा महायान 'में विभाजित हो गया?- चौथी
विस्तार-
  • चतुर्थ और अंतिम बौद्ध संगीति कुषाण सम्राट कनिष्क के शासनकाल (लगभग 120-144 ई.) में हुई। यह संगीति कश्मीर के 'कुण्डल वन' में आयोजित की गई थी। इस संगीति के अध्यक्ष वसुमित्र एवं उपाध्यक्ष अश्वघोष थे। अश्वघोष कनिष्क का राजकवि था।
  • आज विश्व में करीब 180 करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है और यह बौद्ध जनसंख्या विश्व की आबादी का 25% हिस्सा है।
  • एक सर्वेक्षण के अनुसार चीन में 91% (१२२ करोड़ ) आबादी बौद्ध है। 
Quiz-145.मोहनदास करमचंद गांधी के नाम के पहले 'महात्मा' किस दौरान जोड़ा गया था?- चम्पारन (Champaran)
विस्तार-
  • गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया।
  • चम्पारन में गाँधी जी द्वारा सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग करने का प्रयास किया गया।
  • सुभाष चन्द्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो से गान्धी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। 
Quiz-146.भगवान बुद्ध के जीवन की किस घटना को 'महाभिनिष्क्रमण' कहा जाता हैं?- गृह त्याग को
विस्तार-
  • सिद्धार्थ घूमते-घूमते आलार कालाम और उद्दक रामपुत्र के पास पहुँचा।
  • समीपवर्ती गाँव की एक स्त्री सुजाता को पुत्र हुआ। वह मनौती पूरी करने के लिए सोने के थाल में गाय के दूध की खीर भरकर पहुँची। सिद्धार्थ वहाँ बैठा ध्यान कर रहा था। उसे लगा कि वृक्षदेवता ही मानो पूजा लेने के लिए शरीर धरकर बैठे हैं।  
Quiz-147.विजयवाड़ा किस नदी के तट पर स्थित हैं?-  कृष्णा नदी
विस्तार-
  • विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश के पूर्व-मध्य में कृष्णा नदी के तट पर स्थित है।
  • दो हज़ार वर्ष पुराना यह शहर बैजवाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम देवी कनकदुर्गा के नाम पर है, जिन्हें स्थानीय लोग विजया कहते हैं। 
Quiz-148.श्रीमदभगवदगीता किस धर्म का प्रधान ग्रन्थ हैं?- भागवत धर्म का
विस्तार-
  • भागवतों का महामंत्र है 'ओं नमो भगवते वासुदेवाय' जो द्वादशक्षर मंत्र की संज्ञा से विभूषित किया जाता है। 
Quiz-149.अपनी किस विजय के उपरांत मेवाड़ के राणा कुम्भा ने 'विजय स्तभ्म' की स्थापना की?- मालवा
विस्तार-
  • विजय स्तम्भ, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित एक स्तम्भ या टॉवर है। इसे मेवाड़ नरेश राणा कुम्भा ने महमूद खिलजी के नेतृत्व वाली मालवा और गुजरात की सेनाओं पर विजय के स्मारक के रूप में सन् 1442 और 1449 के मध्य बनवाया था।
  • ‘संगीत राज’ उनकी महान रचना है जिसे साहित्य का कीर्ति स्तंभ माना जाता है। 
Quiz-150.होल्कर ने अंग्रेजो से 'मंदसौर की संधि' कब की थी?- जनवरी 1818 में 
विस्तार-
  • जनवरी, 1818 ई. में होल्कर ने अंग्रेज़ों से 'मंदसौर की सन्धि' की, जिसके अनुसार उसने राजपूत राज्यों पर से अपने अधिकार वापस ले लिए थे| 

गैलरी-

भारत एवं विश्व इतिहास गैलरी किल्क नाउ. 

********************* 

Comments