सामान्य अध्ययन(H/4) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

इतिहास (H/4) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति : Quiz No. 76  से 100 तक

НННННННННННННННННННННННHHHHH

स्वामी विवेकानंद अनमोल वचन.......
" उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्‍य की प्राप्ति न हो जाए"

________________________________________

Quiz-76.दिल्ली सल्तनत का अंतिम शासक कौन था?- इब्राहिम लोदी
विस्तार-
  • खतौली के युद्ध में इब्राहीम लोदी राणा साँगा से हार गया। इस युद्ध में राणा साँगा ने अपना बाँया हाथ खो दिया। राणा साँगा ने चन्देरी पर अधिकार कर लिया।
  • इब्राहिम की मृत्यु पानीपत के प्रथम युद्ध में हो गयी।
  • युद्ध को 21 अप्रैल 1526 को पानीपत नामक एक छोटे से गाँव के निकट लड़ा गया था जो वर्तमान भारतीय राज्य हरियाणा में स्थित है। 
Quiz-77.क्लाइव ने सैनिक सुधारों के लिए सेना को तीन भागों में बांटा, सेना का एक भाग मुंगेर, दूसरा भाग बांकीपुर में नियुक्त किया तीसरा भाग कहाँ नियुक्त किया था?- इलाहबाद में
विस्तार-

  • राबर्ट क्लाइव भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक था|
  • पहली बार वह 1757-1760 ई. और फिर दूसरी बार 1765-1767 ई. तक वह बंगाल का गवर्नर रहा था।
  • रॉबर्ट क्लाइव कम्पनी के एक 'क्लर्क' (लिपिक) के रूप में भारत आया था। उसे मुख्य रूप से गवर्नर को पत्र आदि लिखने के कार्य के लिये रखा गया था। वह सदैव अपने साथ तलवार, बन्दूक़ और एक घोड़ा रखता था| 
Quiz-78.शाहजहाँ ने 'महाकविरॉय' की पदवी किसको दी थी?- पं.जगन्नाथ को
विस्तार-
  • संस्कृत कबीन्द्र आचार्य सरस्वती और जगन्नाथ पंडित शाहजहां के दरबारी कवि थे| 
  • कवि जगन्नाथ पंडित ने रचना रसगंगाधर तथा गंगालहरी की थी| 
Quiz-79.मध्यकाल में 'विवाह कर' किस राज्य में लिया जाता था तथा किस विवाह को इस कर से मुक्त रखा गया था?- विजयनगर राज्य , विधवा पुनर्विवाह को
विस्तार-
  • मंदिरों में देवपूजा के लिए रहने वाली स्त्रियों को देवदासी कहा जाता था, जो आजीवन कुँवारी रहती थीं।
  • शतरंज, जुआ व पासे के खेल के प्रचलन में होने का उल्लेख मिलता है। कृष्णदेव राय स्वयं शतरंज के खिलाड़ी थे। 
Quiz-80.लार्ड माउंटबेटन द्वारा 15 अगस्त के दिन भारत को सत्ता हस्तान्तरण का क्या आधार था ? - एडमिरल माउंटबेटन के समक्ष जापानी सेना के समर्पण का वर्षगांठ
विस्तार-
  • लॉर्ड माउण्टबेटेन का मूल नाम 'लुई फ़्राँसिस एल्बर्ट विक्टर निकोलस' था।
  • ये ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय थे।
  • लॉर्ड माउण्ट बेटेन की अन्तर्राष्ट्रीय पृष्ठभूमि एक राजसी परिवार की थी। उनके कार्यकाल में व्यापक नौसेना कमान, भारत और पाकिस्तान की स्वतंत्रता के लिए राजनयिक वार्ताएँ और सैन्य रक्षा का उच्चतम नेतृत्व शामिल है।
Quiz-81.श्री राम के पिता दशरथ के पिता कौन थे?- रघु
विस्तार-
  • रघु, अयोध्या के प्रसिद्ध इक्ष्वाकुवंशीय राजा थे जिनके नाम पर रघुवंश की रचना हुई। ये दिलीप के पुत्र थे। अपने कुल में ये सर्वश्रेष्ठ गिने जाते हैं जिसके फलस्वरूप मर्यादापुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी भी अपने को रघुवंशी कहने में परम गर्व अनुभव करते हैं।
  • सारा सूर्यवंश इन्हीं के कारण रघुवंश कहलाने लगा। इन्हीं के नाम पर रामचंद्र को राघव, रघुवर, रघुराज, रघुनाथ, रघुवीर आदि कहा जाता है।
Quiz-82.मदुराई किस राजवंश की राजधानी थी?- पांड्यों की
विस्तार-
  • तमिल प्रदेश का इतिहास प्रारंभ से ही मुख्य रूप से तीन राजवंशों का इतिहास रहा है- चोल, चेर और, पांड्य।
  • पाड्यों की राजधानी का नाम 'मदुरा' उत्तर भारत स्थित मथुरा के अनुकरण पर था जो पांडवों के साथ इनके सबंध की परंपरा की ओर संकेत करता है।
Quiz-83.भारत पर महमूद गजनबी का पहला आक्रमण किस वर्ष हुआ था?- 1001 में
विस्तार-
  • ग़ज़नी, जो मध्य अफ़गानिस्तान में स्थित एक छोटा शहर था, को उसने साम्राज्य के धनी और प्रांतीय शहर के रूप में बदल गया।
  • महमूद ने पहला आक्रमण हिन्दू शाही राजा ‘जयपाल’ के विरुद्ध 29 नवंबर 1001 में किया।  उन दोनों में भीषण युद्ध हुआ, परंतु महमूद की जोशीली और बड़ी सेना ने जयपाल को हरा दिया।
Quiz-84.महाभाष्य'के रचयिता कौन थे?-पंतजलि
विस्तार-
  • महर्षि पतंजलि द्वारा कृत 'महाभाष्य' 84 अध्यायों में विभक्त व्याकरण महाभाष्य है। इसका प्रथम अध्याय "पस्पशा" के नाम से जाना जाता है, जिसमें शब्द स्वरूप का निरूपण किया गया है।
Quiz-85.'मराठा राज्य का दूसरा प्रवर्तक' किसे कहा जाता हैं?- बालाजी विश्वनाथ
विस्तार-
  • मराठा साम्राज्य या मराठा महासंघ एक भारतीय साम्राज्यवादी शक्ति थी जो 1674 से 1818 तक अस्तित्व में रही। मराठा साम्राज्य की नींव शिवाजी ने 1674 में डाली।
  • बालाजी विश्वनाथ प्रथम पेशवा (प्रधानमंत्री के लिए मराठी शब्द) थे।
Quiz-86.अरब सागर में भारतीय सेना की प्रधानता स्थापित करने वाला पहला शासक कौन था?- राजा राज प्रथम
विस्तार-
  • राजराज प्रथम ने शैव मतानुयायी होने के कारण 'शिवपादशेखर' की उपाधि धारण की। उसके द्वारा प्रचलित सिक्कों पर 'कृष्ण मुरलीधर' तथा 'विष्णु-पद-चिह्न' आदि का अंकन विशेष उल्लेखनीय है।
Quiz-87.राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के विरुद्ध चुनाव किसने लड़ा था?- पी.ए. संगमा
विस्तार-
  • प्रणव कुमार मुखर्जी,भारत के तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
  • पी.ए.संगमा, मेघालय के मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक और लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वे आठ बार लोकसभा-सदस्य रह चुके हैं। 
  • मृत्यु के समय वे तुरा (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण प्रदान किया गया। वे मेघालय से पद्म विभूषण के पहले प्राप्तकर्ता है।
Quiz-88.1717 में किस मुग़ल सम्राट ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार विशेषाधिकार प्रदान करने का फरमान जारी किया?-  फरुखसियार
विस्तार-
  • 1717 ई. में मुग़ल साम्राज्य फरूखसियर ने एक फरमान द्वारा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल मेँ व्यापार करने की रियायत दे दीं।
Quiz-89.चोलवंश का प्रमुख केंद्र कहाँ था?- मालाबार
विस्तार-
  • कर्नल जेरिनो ने चोल शब्द को संस्कृत "काल" से संबद्ध करते हुए इसे दक्षिण भारत के कृष्णवर्ण आर्य समुदाय का सूचक माना है।
  • चोल वंश का संस्थापक विजयालय (850-870-71 ई.) पल्लव अधीनता में उरैयुर प्रदेश का शासक था।
Quiz-90.अंग्रेजी में लिखी गई प्रसिद्द कृति 'कुली' के लेखक कौन हैं?- मुल्कराज आनंद
विस्तार-
  • मुल्कराज आनंद, भारत में अंग्रेज़ी साहित्य के क्षेत्र के प्रख्यात लेखक थे।
  • साहित्य जगत में उनका नाम हुआ उनके उपन्यास अनटचेबल्स से जिसमें उन्होंने भारत में अछूत समस्या का बेबाक चित्रण किया। 
  • उनके महत्वपूर्ण उपन्यास हैं- कुली, टू लीव्स एंड अ बड, द विलेज, अक्रॉस द ब्लैक वाटर्स और द सोर्ड एंड द सिकल|
  • भारत में रचा गया उनका प्रमुख उपन्यास था, द प्राइवेट लाइफ़ ऑफ़ ऐन इंडियन प्रिंस|
  • 99 वर्ष की आयु में 2004 में उनका निधन हुआ।
Quiz-91.दिल्ली के महरौली स्थित लौह स्तम्भ का निर्माण कब हुआ था?- चौथी शताब्दी में
विस्तार-
  • लौह स्तंभ दिल्ली में क़ुतुब मीनार के निकट स्थित एक विशाल स्तम्भ है। यह कथित रूप से राजा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य (राज ३७५ - ४१३) से निर्माण कराया गया|
  • स्तंभ की उँचाई लगभग सात मीटर है और यह पहले हिंदू व जैन मंदिर का एक हिस्सा था। तेरहवीं सदी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने मंदिर को नष्ट करके क़ुतुब मीनार की स्थापना की थी।
Quiz-92.प्राचीन भारतीय चिकित्सक 'चरक' किस शासक के दरबार में थे?- कनिष्क के
विस्तार-
  • चरक, एक महर्षि एवं आयुर्वेद विशारद के रूप में विख्यात हैं। वे कुषाण राज्य के राजवैद्य थे। इनके द्वारा रचित चरक संहिता एक प्रसिद्ध आयुर्वेद ग्रन्थ है।
Quiz-93.कौन-सा मुग़ल शासक 'शाहीदरवेश' एवं 'जिन्दापीर' के नाम से जाना जाता हैं?- औरंगजेब को
विस्तार-
  • गैर-मुसलमान जनता पर शरियत लागू करने वाला वो पहला मुसलमान शासक था। उसने अनेक हिन्दू धार्मिक स्थलों को नष्ट किया और गुरु तेग बहादुर की हत्या करवा दी।
  • औरंगज़ेब ने 1677 ई. में लाहौर की बादशाही मस्जिद बनवाई थी।
  • औरंगज़ेब ने 1678 ई. में बीबी का मक़बरा अपनी पत्नी रबिया दुर्रानी की स्मृति में बनवाया था।
  • औरंगज़ेब ने दिल्ली के लाल क़िले में मोती मस्जिद बनवाई थी।
Quiz-94.पुष्यमित्र शुंग' ने किस शासक की हत्या करके पाटलिपुत्र की गद्दी पर अधिकार किया था?- बृहद्र्थ की
विस्तार-
  • पुष्यमित्र शुंग, उत्तर भारत के शुंग साम्राज्य के संस्थापक और प्रथम राजा थे। इससे पहले वो मौर्य साम्राज्य में सेनापति थे। उन्होंने अन्तिम मौर्य सम्राट (बृहद्रथ) की सैन्य समीक्षा के दौरान हत्या कर दी और अपने आपको राजा उद्घोषित किया।
Quiz-95.चालीस गुलामों के दल का विनाश किस सुल्तान ने किया था?- बलवन ने
विस्तार-
  • ग़यासुद्दीन बलबन, इल्बारि जाति का व्यक्ति था, जिसने एक नये राजवंश ‘बलबनी वंश’ की स्थापना की थी। बलबन मूलतः सुल्तान इल्तुतमिश का तुर्की ग़ुलाम था।
  • बलबन ने इल्तुतमिश द्वारा स्थापित 40 तुर्की सरदारों के दल को समाप्त कर दिया|
Quiz-96.कांग्रेस का वह अधिवेशन कहाँ पर हुआ था,जिसमे उसके उद्देश्य के रूप में भारत के लिए 'पूर्ण स्वराज' प्राप्त करने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया था?- 1929,लाहौर में
विस्तार-
  • दिसम्बर 1929 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन तत्कालीन पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुआ|
  • जवाहरलाल नेहरू, जिन्होंने 'पूर्ण स्वराज्य' के विचार को लोकप्रिय बनाने में सर्वाधिक योगदान दिया था, इस अधिवेशन के अध्यक्ष चुने गये। जवाहरलाल नेहरू को अध्यक्ष बनाने में गांधी जी ने निर्णायक भूमिका निभाई।
Quiz-97.स्वतत्रं भारत के प्रथम कैबिनेट में से किसने बड़े पैमाने पर लोगोंका धर्म परिवर्तन करवाया था ?- डॉ.बी.आर. अम्बेडकर
विस्तार-
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे।
Quiz-98.भारत के किस राज्य में सर्वप्रथम महिला मुख्यमंत्री हुई थी?- उत्तर प्रदेश
विस्तार-
  • सुचेता कृपलानी (सुचेता मजूमदार) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थीं। ये उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री बनीं और भारत की प्रथम महिला मुख्य मंत्री थीं।
  • नोआखली में महात्मा गांधी के साथ दंगा पीडित इलाकों में गांधी जी के साथ चलते हुए पीड़ित महिलाओं की मदद की।
  • सन 1958 से लेकर सन 1960 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव भी रहीं।
  • 2 अक्टूबर 1963 से लेकर 14 मार्च 1967 तक वह उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री रहीं।
Quiz-99.अलबुर्क ने किस वर्ष बीजापुर राज्य से गोवा छीन कर उसे भारत में पुर्तगाली साम्राज्य की राजधानी घोषित किया?- 1510 में
विस्तार-
  • गोवा, क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है।
  • 1510 में, पुर्तगालियों ने एक स्थानीय सहयोगी, तिमैया की मदद से सत्तारूढ़ बीजापुर सुल्तान यूसुफ आदिल शाह को पराजित किया। उन्होंने वेल्हा गोवा में एक स्थायी राज्य की स्थापना की।
Quiz-100.घटोत्कच कौन था?- भीम का पुत्र
विस्तार-
  • घटोत्कच, भीम और हिडिंबा पुत्र था और बहुत बलशाली था। 

गैलरी-

भारत एवं विश्व इतिहास गैलरी किल्क नाउ. 

******************************

Join us Facebook page 

फीडबैक एंड सुझाव दे!!!!

Comments