सामान्य अध्ययन(H/2) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

इतिहास (H/2) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (10000 Quiz Series)

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति : Quiz No. 26  से 50  तक

НННННННННННННННННННННННHHHHH

स्वामी विवेकानंद अनमोल वचन.......
" उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्‍य की प्राप्ति न हो जाए"

________________________________________

Quiz-26.'खानवा का युद्ध' कब हुआ था?- 1527 में
विस्तार- 
  • यह युद्ध 17 मार्च, 1527 ई. में राजपूत नरेश राणा साँगा और मुग़ल बादशाह बाबर के मध्य लड़ा गया था। इस युद्ध में साँगा की हार हुई और सम्पूर्ण भारत में हिन्दू राज्य की स्थापना करने का उसका सपना टूट गया। 
Quiz-27.दिल्ली के लाल किले के अन्दर 'मोती मस्जिद' का निर्माण किसने कराया था?- औरंगजेब ने       
विस्तार- 


  • इसी नाम से एक मस्जिद लाहौर, पाकिस्तान में भी स्थित है। यह मुगल बादशाह शाहजहाँ द्वारा 1645 CE में बनवाई गई थी। यह लाहौर का किला में स्थित है।
Quiz-28.गुजरात को जीत कर किसने उसे दिल्ली सल्तनत में शामिल किया था?- अलाउद्दीन खिलजी ने  
विस्तार- 

  • अलाउद्दीन खिल्जी दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का दूसरा शासक था। वो एक विजेता था और उसने अपना साम्राज्य दक्षिण में मदुरै तक फैला दिया था।
  • अहमदाबाद के निकट कर्णदेव वाघेला और अलाउद्दीन की सेना में संघर्ष हुआ। राजा कर्ण ने पराजित होकर अपनी पुत्री ‘देवल देवी’ के साथ भाग कर देवगिरि के शासक रामचन्द्र देव के यहाँ शरण ली।
  • अलाउद्दीन ख़िलजी कर्ण की सम्पत्ति एवं उसकी पत्नी कमला देवी को साथ लेकर वापस दिल्ली आ गया। कालान्तर में अलाउद्दीन ख़िलजी ने कमला देवी से विवाह कर उसे अपनी सबसे प्रिय रानी बनाया।
Quiz-29.'पाटिलपुत्र' नामक नगर की स्थापना किसने की थी?- उदयन      
विस्तार- 

  • पाटलीपुत्र वर्तमान पटना का ही नाम था।
  • ईसा पूर्व मेगास्थनीज (350 ई.पू.-290 ई.पू.) ने अपने भारत भ्रमण के पश्चात लिखी अपनी पुस्तक 'इंडिका' में इस नगर का उल्लेख किया है। 'पलिबोथ्रा', जो गंगा और 'अरेन्नोवास' के संगम पर बसा था।     
  • आधुनिक पटना गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है, जहाँ पर गंगा, घाघरा, सोन और गंडक जैसी सहायक नदियों से मिलती है। 
Quiz-30.'एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर' का निर्माण किसने करवाया?- राष्ट्र कूट शासक कृष्णा प्रथम ने  
विस्तार- 

  • कृष्ण प्रथम राष्ट्रकूट वंश के सबसे योग्य शासकों में गिना जाता था। इसे 'कृष्णराज' भी कहा जाता था।     
  • कृष्णराज की ख्याति उसकी विजय यात्राओं के कारण उतनी नहीं है, जितनी कि उस 'कैलाश मन्दिर' के कारण है, जिसका निर्माण उसने एलोरा में पहाड़ काटकर कराया था। कृष्ण प्रथम ने 'राजाधिराज परमेश्वर' की उपाधि ग्रहण की थी।
Quiz-31.सोमनाथ मंदिर पर 'महमूद गजनवी' के आक्रमण के समय वहाँ का शासक कौन था?- भीम प्रथम 
विस्तार- 

  • सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह में स्थित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था। इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है।      
  • वर्तमान भवन के पुनर्निर्माण का आरंभ भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने करवाया और पहली दिसंबर 1995 को भारत के राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया।  
  • सोमनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल है।     
  • अरब यात्री अल-बरुनी ने अपने यात्रा वृतान्त में इसका विवरण लिखा जिससे प्रभावित हो महमूद ग़ज़नवी ने सन 1024  में कुछ 5,000 साथियों के साथ सोमनाथ मंदिर पर हमला किया, उसकी सम्पत्ति लूटी और उसे नष्ट कर दिया। 50,000 लोग मंदिर के अंदर हाथ जोडकर पूजा अर्चना कर रहे थे, प्रायः सभी कत्ल कर दिये गये।
Quiz-32.'महाराजा रणजीत सिंह' के साथ किसके विचार-विमर्श के परिणाम स्वरूप अमृतसर की संधि हुई?-  सर चार्ल्स मेटकाफ़     
विस्तार- 
  • रणजीत सिंह, सिक्ख राज्य के संस्थापक और महाराज थे। उनके पिता महासिंह सुकर चाकिया मिसल के मुखिया थे। जिस समय रणजीत सिंह की आयु केवल 12 वर्ष थी, उसी समय उनके पिता का देहान्त हो गया और बाल्यावस्था में ही वह सिक्ख मिसलों के एक छोटे से समूह के सरदार बना दिये गए।
  • 15 वर्ष की आयु में 'कन्हया मिसल' के सरदार की बेटी से उनका विवाह हुआ और कई वर्ष तक उनके क्रिया-कलाप उनकी महत्त्वाकांक्षी विधवा सास सदाकौर द्वारा ही निर्देशित होते रहे। नक्कइयों की बेटी के साथ दूसरे विवाह ने रणजीत सिंह को सिक्ख रजवाड़ों (सामन्तों) के बीच महत्त्वपूर्ण बना दिया। 
  • ज़िन्दाँ रानी रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थीं।     
  • 25 अप्रैल, 1809 को 'चार्ल्स मैटकॉफ़' और महाराजा रणजीत सिंह के मध्य 'अमृतसर की सन्धि' सम्पन्न हुई। 
Quiz-33.किस गवर्नर जनरल के काल में 'अंग्रेजी उच्च शिक्षा का माध्यम तथा सरकारी कामकाज की भाषा' के रूप में स्वीकार की गई?- विलियम बेंटिक के       
विस्तार- 

  • लॉर्ड विलियम बैंटिक, जिन्हें 'विलियम कैवेंडिश बैटिंग' के नाम से भी जाना जाता है, को भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल का पद सुशोभित करने का गौरव प्राप्त है। पहले वह मद्रास के गवर्नर बनकर भारत आये थे।
Quiz-34.महाराष्ट्र में 'गणपति-पर्व' का श्री गणेश राष्ट्रीय चेतना लाने के लिए किसने किया था?- बाल गंगाधर तिलक ने 
विस्तार- 

  • महाराष्ट्र में सातवाहन, राष्ट्रकूट, चालुक्य आदि राजाओं ने गणेशोत्सव की प्रथा चलायी थी। 
  • शिवाजी की माता जीजाबाई ने पुणे के क़स्बा गणपति में गणेश जी की स्थापना की थी और पेशवाओं ने गणेशोत्सव को बहुत अधिक बढ़ावा दिया।
  • मूलतः गणेशोत्सव पारिवारिक त्यौहार था, किन्तु बाद के दिनों में बाल गंगाधर तिलक ने इस त्यौहार को सामाजिक स्वरूप दे दिया तथा गणेशोत्सव राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया।
Quiz-35.'नरसिंह वर्मन द्वितीय' ने जिसकी उपाधि राजसिंह थी, कांची में किस मंदिर का निर्माण कराया?-  कैलाश मंदिर का 
विस्तार- 
  • नरसिंह वर्मन द्वितीय (695-720 ई.) का समय सांस्कृतिक उपलब्धियों का रहा है। उसके महत्त्वपूर्ण निर्माण कार्यों में महाबलीपुरम का 'समुद्रतटीय मंदिर', कांची का 'कैलाशनाथ मंदिर' एवं 'ऐरावतेश्वर मंदिर' की गणना की जाती है।     
  • 'राजसिंह', 'आगमप्रिय' एवं 'शंकर भक्त' की सर्वप्रिय उपाधियाँ नरसिंह वर्मन द्वितीय ने धारण की थीं। नरसिंह वर्मन द्वितीय को 'राज सिद्धेश्वर' भी कहा जाता था।     
  • मंदिर निर्माण की शैली में नरसिंह वर्मन द्वितीय ने एक नई शैली 'राज सिंह शैली' का प्रयोग किया था।
Quiz-36.अकबरनामा के प्रख्यात लेखक अबुल फजल की हत्या किसने की थी?-  वीरसिंहदेव बुन्देला ने 
विस्तार- 

  • अबुल फ़ज़ल शेख़ मुबारक़ नागौरी का द्वितीय पुत्र था। इनका जन्म 958 हिजरी (6 मुहर्रम, 14 जनवरी सन् 1551 ई.) में हुआ था।     
  • 1602 ई. में बुन्देला राजा वीरसिंहदेव ने शहज़ादा सलीम के उकसाने से अबुल फ़ज़ल की हत्या कर डाली। 
Quiz-37."सातवाहन वंश" का महानतम शासक कौन था?- गौतमीपुत्र सातकर्णि
विस्तार- 

  • मौर्य के पतन के बाद प्रतिष्ठान(गोदावरी नदी के तट पर स्थित पैठन) को राजधानी बनाकर सातवाहन वंश ने अपनी शक्ति का उत्कर्ष प्रारम्भ किया।
  • इस वंश का प्रथम राजा सिमुक (श्रीमुख) था, जिसने 210 ई. पू. के लगभग अपने स्वतंत्र राज्य की नींव डाली थी।      
  • गौतमीपुत्र सातकर्णि की माता का नाम 'गौतमी बालश्री' था     
  • इसका केन्द्र बिन्दु महाराष्ट्र में प्रतिष्ठान नामक स्थान था। इस राज्य को 'आंध्र सातवाहन' राज्य भी कहा जाता है।      
  • सातवाहन वंश के शासकों को दक्षिणाधिपति कहा जाता है।    
  • 'श्री यज्ञ' सातवाहन वंश का अंतिम महत्त्वपूर्ण शासक था?
Quiz-38.गिरनार में 'सुदर्शन झील' का निर्माण किस शासक ने करवाया? -चन्द्रगुप्त मौर्य ने 
विस्तार- 
  • सुदर्शन झील गिरनार, गुजरात में स्थित है। इस झील का निर्माण मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के आदेश से उसके गिरनार में नियुक्त राज्यपाल 'पुष्यगुप्त वैश्य' ने करवाया था। 
  • सम्राट अशोक के महामात्य तुषास्प ने इस झील का पुर्ननिर्माण करवा कर उसे मजबूती प्रदान की थी। बाद के समय में स्कन्दगुप्त ने बड़ी उदारता के साथ धन खर्च किया और इस झील पर एक बाँध का निर्माण करवाया। 
Quiz-39.'अमीर खुसरो' को किस गायन शैली का जन्म दाता माना जाता हैं? - कव्वाली शैली का
विस्तार- 

  • अबुल हसन यमीन-उद्दीन अमीर ख़ुसरो,एक प्रमुख कवि(शायर),गायक और संगीतकार था|उसे 'खड़ी बोली' के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है| वे फारसी के कवि भी थे।     
  • मध्य एशिया की 'लाचन जाति' के तुर्क सैफुद्दीन के पुत्र अमीर खुसरो का जन्म उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पटियाली नामक कस्बे में हुआ था। लाचन जाति के 'तुर्क चंगेज खाँ'के आक्रमणों से पीड़ित होकर 'बलवन (1266-1286 ई0)' के राज्यकाल में शरणार्थी के रूप में भारत में आ बसे थे। 
  • खुसरो की माँ बलबन के युद्धमंत्री इमादुतुल मुलक की लड़की, एक भारतीय मुसलमान महिला थी। सात वर्ष की अवस्था में खुसरो के पिता का देहान्त हो गया।     
  • भारतीय गायन में क़व्वाली और सितार को इन्हीं की देन माना जाता है।
Quiz-40.आगरा के किले में 'मोती मस्जिद' किस मुग़ल शासक ने बनवाई थी?-  शाहजंहा       
विस्तार- 

  • आगरा शहर को सिकंदर लोदी ने 1506 ई. में बसाया था। आगरा मुगल साम्राजय की चहेती जगह थी। आगरा 1526 से 1658 तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रहा।
Quiz-41.मेगास्थनीज की 'इंडिका' के अनुसार मौर्य समाज कितने वर्गों में बटा था? -सात ( दार्शनिक, कृषक, सैनिक , चरवाहे , शिल्पी , न्यायाधिकारी और पार्षद )      
विस्तार- 

  • मेगस्थनीज यूनान का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त के दरबार में आया था|
Quiz-42.'चोल वंश' का संस्थापक कौन था?-  विजयालय     
विस्तार- 

  • चोल प्राचीन भारत का एक राजवंश था। दक्षिण भारत में और पास के अन्य देशों में तमिल चोल शासकों ने 9 वीं शताब्दी से 13 वीं शताब्दी के बीच एक अत्यंत शक्तिशाली हिन्दू साम्राज्य का निर्माण किया।
Quiz-43.'हिस्टोरिका' नामक ग्रन्थ के लेखक कौन हैं?- हेरोडोटस       
विस्तार- 

  • हेरोडोटस, जिसे 'इतिहास का पिता' कहा जाता है, ने 5वी. शताब्दी में ई.पू. में ‘हिस्टोरिका‘ नामक पुस्तक की रचना की थी, जिसमें भारत और फ़ारस के सम्बन्धों का वर्णन किया गया है|
Quiz-44.शातकर्णी की मृत्यु के पश्चात् उसके दो अल्प वयस्क पुत्रों - वेदिश्री और शक्तिश्री का संरक्षण किसने किया?- नागनिका       
विस्तार- 
  • विश्व के इतिहास में नागनिका पहली महिला-शासक मानी जा सकती है। उपन्यास की नायिका नागनिका सम्राट सिमुक सातवाहन की पुत्रवधू तथा श्री सातकर्णी की पत्नी है। युवावस्था में ही श्री सातकर्णी का निधन हो जाने से वह राज्य-कार्यभार सँभालती है।     
  • उपन्यास ‘नागनिका’ में सातवाहन सम्राट सिरी सातकर्णी, नायिका नागनिका तथा उसके दोनों पुत्रों-वेदिश्री और शक्तिश्री का चरित्र प्रमुख रूप से निरूपित हुआ है।     
  • विश्व की पहली साम्रगी नागनिका सातकर्णि पहली शासिका थी जिन्होंने युद्ध में नेतृत्व करते हुए खुद भी युद्ध लड़ी थी असुर दलों के विरुद्ध और अरब तक राज्य विस्तार की थी।
Quiz-45.'रौलेट एक्ट' भारत में कब लागू किया गया था?-1919 में 
विस्तार- 

  • रौलट एक्ट 8 मार्च, 1919 ई. को लागू किया गया था। भारत में क्रान्तिकारियों के प्रभाव को समाप्त करने तथा राष्ट्रीय भावना को कुचलने के लिए ब्रिटिश सरकार ने न्यायाधीश 'सर सिडनी रौलट' की अध्यक्षता में एक कमेटी नियुक्त की। 
  • कमेटी ले 1918 ई. में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। कमेटी द्वारा दिये गये सुझावों के अधार पर केन्द्रीय विधानमण्डल में फ़रवरी, 1919 ई. में दो विधेयक लाये गये। पारित होने के उपरान्त इन विधेयकों को 'रौलट एक्ट' या 'काला क़ानून' के नाम से जाना गया। 
  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने इस एक्ट का पुरजोर विरोध किया और ब्रिटिश सरकार को 'शैतानी लोगों' की संज्ञा दी।  इस एक्ट को 'बिना अपील, बिना वकील तथा बिना दलील' का क़ानून भी कहा गया। इसके साथ ही इसे 'काला अधिनियम' एवं 'आतंकवादी अपराध अधिनियम' के नाम से भी जाना जाता हैं।
Quiz-46.मुहम्मद बिन तुगलक ने किस धातु में सांकेतिक सिक्को का प्रचलन किया था? -कांस्य 
विस्तार- 

  • मुहम्मद बिन तुग़लक़ दिल्ली सल्तनत में तुग़लक़ वंश का शासक था। ग़यासुद्दीन तुग़लक़ की मृत्यु के बाद उसका पुत्र 'जूना ख़ाँ', मुहम्मद बिन तुग़लक़ (1325-1351 ई.) के नाम से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। इसका मूल नाम 'उलूग ख़ाँ' था।      
  • राजामुंदरी के एक अभिलेख में मुहम्मद तुग़लक़ (जौना या जूना ख़ाँ) को दुनिया का ख़ान कहा गया है।      
  • अपनी सनक भरी योजनाओं, क्रूर-कृत्यों एवं दूसरे के सुख-दुख के प्रति उपेक्षा का भाव रखने के कारण इसे 'स्वप्नशील', 'पागल' एवं 'रक्त-पिपासु' कहा गया है।     
  • मुहम्मद तुग़लक़ ने सांकेतिक व प्रतीकात्मक सिक्कों का प्रचलन करवाया। सिक्के संबंधी विविध प्रयोगों के कारण ही एडवर्ड टामस ने उसे ‘धनवानों का राजकुमार’ कहा है। 
  • मुहम्मद तुग़लक़ ने 'दोकानी' नामक सिक्के का प्रचलन करवाया।      
  •  सांकेतिक मुद्रा चलाने की प्रेरणा चीन तथा ईरान से मिली। वहाँ के शासकों ने इन योजनाओं को सफलतापूर्वक चलाया, जबकि मुहम्मद तुग़लक़ का प्रयोग विफल रहा। सुल्तान को अपनी इस योजना की असफलता पर भयानक आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा।
Quiz-47.सोनगिरि का ऐतिहासिक 'दिगंबर जैन तीर्थ स्थल' किस राज्य में हैं?- मध्य प्रदेश
विस्तार- 

  • ग्वालियर झाँसी लाइन पर सोनागिरि स्टेशन से 2 मील श्रमणाचल पर्वत है। पहाड़ पर 77 दिगंबर जैन मंदिर हैं। वहाँ से नंगानंगकुमार आदि साढ़े पाँच सौ करोड़ मुनि मोक्ष गए हैं। 
Quiz-48.पहली बार किस अधिनियम के तहत 'गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद् में विधि निर्माण' के उद्देश्य से किसी भारतीय को मनोनीत किया गया?- भारतीय परिषद अधिनियम, 1861 के तहत      
विस्तार- 

  • दो मुख्य कारणों से महत्वपूर्ण है। एक तो यह कि इसने गवर्नर जनरल को अपनी विस्तारित परिषद में भारतीय जनता के प्रतिनिधियों को नामजद करके उन्हें विधायी कार्य से संबद्ध करने का अधिकार दिया। दूसरा यह कि इसने गवर्नर जनरल की परिषद की विधायी शक्तियों का विकेन्द्रीकरण कर दिया अर्थात बम्बई और मद्रास की सरकारों को भी विधायी शक्ति प्रदान की गयी।  
  • इस अधिनियम की अन्य महत्वपूर्ण बातें निम्न थीं-          
  1. गवर्नर जनरल की विधान परिषद की संख्या में वृद्धि की गयी। अब इस परिषद में कम-से-कम 6 तथा अधिकतम 12 सदस्य हो सकते थे। उनमें कम-से-कम आधे सदस्यों का गैर-सरकारी होना जरूरी था|     
  2. गवर्नर जनरल को विधायी कार्यों हेतु नये प्रांत के निर्माण का तथा नव-निर्मित प्रांत में गवर्नर या लेफ्रिटनेंट गवर्नर को नियुक्त करने का अधिकार दिया गया।           
  3. गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने का अधिकार दिया गया।      
  4. 1865 के अधिनियम के द्वारा गवर्नर जनरल को प्रेसीडेन्सियों तथा प्रांतों की सीमाओं को उद्घोषणा द्वारा नियत करने तथा उनमें परिवर्तन करने का अधिकार दिया गया। 
  5. इसी तरह 1869 के अधिनियम के द्वारा गवर्नर जनरल को विदेश में रहने वाले भारतीयों के संबंध में कानून बनाने का अधिकार दिया गया।      
  6. 1873 के अधिनियम के द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी को किसी भी समय भंग करने का प्रावधान किया गया। इसी के अनुसरण में 1 जनवरी, 1874 को ईस्ट इंडिया कम्पनी को भंग कर दिया गया।
Quiz-49.कबीर की मृत्यु के पश्चात उनकी समाधि कहाँ बनाई गई?- मगहर
विस्तार- 

  • इसे सन्तों की कर्मभूमि कहा  जाता हैं|
  • तत्कालीन और वर्तमान मुख्यमंत्री मायावती ने सितम्बर 1997 में बस्ती ज़िले के कुछ भागों को अलग करके संत कबीर नगर नाम से नए ज़िले के सृजन की घोषणा की जिनमें मगहर भी था। उसी दिन मायावती ने संत कबीर दास की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी किया।
Quiz-50. मुग़ल काल में 'लोक-निर्माण विभाग' को क्या कहा जाता था?-  शोहरत-ए-आम  
विस्तार- 

  • मुग़लकालीन शासन व्यवस्था के से सम्बंधित कृतियाँ हैं- 'आईना-ए-अकबरी', 'दस्तूर-उल-अमल', 'अकबरनामा', 'इक़बालनामा', 'तबकाते अकबरी', 'पादशाहनामा', 'बहादुरशाहनामा', 'तुजुक-ए-जहाँगीरी', 'मुन्तखब-उत-तवारीख़' आदि।

गैलरी-

भारत एवं विश्व इतिहास गैलरी किल्क नाउ.  

******************************

Join us Facebook page 

फीडबैक एंड सुझाव दे!!!!

Comments