Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जनरल नॉलेज(General Knowledge) : General Knowledge For SSC CGL/CHSL/MTS/CPO(SI) & Othes Exams

1.वर्ष 1999 के करगिल संघर्ष के समय भारतीय वायु सेना की संक्रियाओं का कूट 
  नाम क्या था।
   -ऑपरेशन सफेद सागर
2.वर्ष 1999 के करगिल संघर्ष के समय भारतीय थल सेना की संक्रियाओं का कूट 
  नाम क्या था।

   -ऑपरेशन विजय
3.भारत में उदारीकरण,निजीकरण तथा भूमण्डलीकरण की शुरुआत नई आर्थिक नीति 
  की घोषणा के साथ हुई। उस समय प्रधानमंत्री कौन था |
  -नई आर्थिक नीति की घोषणा 24 जुलाई 1991 को हुई उस समय देश के प्रधानमंत्री
   पीवी नरसिम्हा राव तथा वित्त मंत्री मन मोहन सिंह थे ।
4.हमारे संविधान के किस भाग में तीन सोपानों में पंचायते बनाने की परिकल्पना की गई है?
   -भारतीय संविधान का 73वाँ तथा 74वाँ संविधान संसोधन अधिनियम क्रमश:भाग-9
    तथा भाग-9(ए) में जोड़े गए थे इस भाग के अनुच्छेद-243(डी) में संसोधन कर
    वर्ष 2009 में पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का
    प्रावधान किया गया है
5.प्रत्यक्ष बन्दीकरण अधिनियम के अन्तर्गत एक व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए बंदी
  बनाया जा सकता हैं?
    -संविधान के अनुच्छेद-22 के आधार पर निर्मित प्रत्यक्ष बंदीकरण अधिनियम,1950
     के अन्तर्गत व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए अधिकतम तीन महीने तक बंदी
      बनाया जा सकता है उससे ज्यादा नहीं । 
6.वर्ष 1937 में प्रान्तों में मंत्रिमंडल के निर्माण के उपरान्त कांग्रेस का शासन कितने 
  महीने चला था?
    -(29 माह)फरवरी,1937 में सम्पन्न 11 प्रांतीय विधायिका चुनावों में कांग्रेस 
     आठ राज्यों में सरकार बनाने में सफल हुई। अक्टूबर,1939 में प्रान्तीय मन्त्रिपरिषदो
     ने दितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन द्धारा भारत को शामिल किये जाने के विरोध में त्याग
      पत्र दे दिया।
7.बाल गंगाधर तिलक को किसने 'अशांति का जनक 'कहा हैं?
   -वेलेंटाइन शिरोल ने वर्ष 1910 में प्रकाशित अपनी रचना 'इण्डिया अनरेस्ट 'में
    तिलक को 'भारतीय अशांति का जनक 'कहा था।
8.जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में वाइसराय की कार्यकारिणी परिषद् से किसने 
  त्याग-पत्र दिया?
     -जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में शंकरन नायर ने वाइसराय की
      कार्यकारिणी परिषद् से त्याग-पत्र दिया था। रबीन्द्र नाथ टैगोर ने नाइटहुड की
      उपाधि लौटा दी थी।
9.कांग्रेस प्रशासित प्रदेशों में मुस्लिमों की शिकायत से सम्बन्धित रिपोर्टो पर विचार कीजिये।
 1.पीरपुर रिपोर्ट  2.शरीफ रिपोर्ट  3.मुस्लिम सफरिंग अंडर द कांग्रेस रूल 
  -बिहार में मुस्लिम लीग को वर्ष 1937 में चुनावों के बाद कांग्रेस ने अपने मंत्रिपरिषद
   में स्थान नहीं दिया। इससे बिफरी मुस्लिम लीग ने मुस्लिमों की स्थिति तथा उत्पीड़न
   का मुद्दा बनाते हुए पीरपुर रिपोर्ट(1938),शरीफ रिपोर्ट(मार्च,1939) तथा मुस्लिम
   सफरिंग अंडर द कांग्रेस रूल(दिसंबर,1939) प्रकाशित कर मंत्रीपरिषद को घेरने की
   प्रयास किया।
10.पौध संरक्षण,संगरोध एवं भण्डारण निदेशालय कहा हैं?
     -फरीदाबाद, हरियाणा

Updates Coming Soon.........

Post a Comment

0 Comments