कथक क्वीन के नाम से मशहूर नृत्यांगना सितारा देवी का जीवन परिचय ( Biography of Noted Dancer Sitara Devi as Kathak Queen )
Dear Readers, देश की मशहूर कथक डांसर सितारा देवी का जन्म 8 नवंबर 1920 को कलकत्ता के नाथुन बाजार में हुआ था। 5 साल की उम्र में वह पैतृक आवास बनारस के कबीरचौरा आ गई थीं। उनका परिवार मूल रूप से वाराणसी से था। उनके पिता सुखदेव महाराज भी एक कथक नृत्यकार और संस्कृत के विद्वान थे। वहीं माता मत्स्य कुमार के नेपाल के शाही परिवार से संबंध थे। सितारा देवी का निधन 25 नवंबर 2014 में लंबी बीमारी के बाद हो गया था। पारिवारिक जीवन और बचपन की यादें..... 'धन्नो' से 'कथक क्वीन' का खिताब हासिल करने वालीं विख्यात नृत्यांगना सितारा देवी की 97वीं जयंती के मौके पर सर्च इंजन गूगल ने ''डूडल'' बनाकर उन्हें सम्मानित किया।