Posts

Showing posts from September 23, 2017

भारतीय नौसेना को मिली पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी 'कलवरी'

Image
प्रिय पाठकगण, 21 सितंबर, 2017 को पोत निर्माण इकाई मजगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने स्कॉर्पियन श्रेणी की स्वदेश निर्मित प्रथम पनडुब्बी ‘आईएनएस कलवरी’ भारतीय नौसेना को सौंप दी है। ‘कलवरी’ प्रोजेक्ट-75 के तहत विकसित की जाने वाली 6 स्कॉर्पियन पनडुब्बियों की शृंखला की प्रथम पनडुब्बी है। कलवरी का नाम टाइगर शार्क पर रखा गया है।  कलवरी के बाद दूसरी पनडुब्बी खंदेरी की समुद्र में मूवमेंट जून में शुरू हो गई थी। अगले साल इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। तीसरी पनडुब्बी वेला को इसी साल पानी में उतारा जाएगा।

Raj kumar Rao’s political satire ‘Newton’ chosen as India's official entry in the Best Foreign Language Film category at Oscars 2018

Image
Dear Aspirants, 22 सितंबर, 2017 को राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को 90वें ऑस्कर पुरस्कार, 2018 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव की नवीनतम रिलीज ‘न्यूटन’, 2018  ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।  अमित वी मसुरकर द्वारा निर्देशित फिल्म, नक्सल-नियंत्रित शहर में एक सरकारी क्लर्क की निर्वाचन ड्यूटी पर आधारित है। 'न्यूटन' की कहानी मयंक तिवारी ने लिखी है, फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव, अंजली पाटिल, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में हैं।