प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के केवडिया में सरदार सरोवर बांध को राष्ट्र को समर्पित
Dear Aspirants, 56 साल पहले नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध की नींव रखी गई और 17 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित किया। यह बांध नर्मदा जिले के केवाडिया में नर्मदा नदी पर बना है। टाइम- लाइन अपटू डेट...... सरदार पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बनाने की पहल 1945 में की थी। मुंबई के इंजीनियर जमशेदजी वाच्छा ने इसका प्लान तैयार किया था। सरदार सरोवर बांध परियोजना की आधारशिला 5 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी। गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच नवंबर 1963 में समझौता हुआ और सितंबर 1964 में डॉ. ए.एन खोसला ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। जुलाई 1968 में, गुजरात ने अंतर राज्यीय जल विवाद कानून के तहत पंचाट (ट्रिब्यूनल) गठित कराने की मांग की, जिसके बाद साल 1969 में अक्टूबर महीने में नर्मदा जल विवाद पंचाट बना। 12 जुलाई, 1974 को गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट और गुजरात के बीच बांध को लेकर समझौता हुआ।