Posts

Showing posts from September 21, 2017

Current Affairs Notes : Senior IPS officer Rajni Kant Mishra appointed as the new Director-General of Sashastra Seema Bal (SSB)

Image
Dear Aspirants, 18 सितंबर, 2017 को कैबिनेट नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा (58) को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया। 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी मिश्रा, 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर आईपीएस अधिकारी अर्चना रामसुंदरम का स्थान लेंगे, जो 30 सितंबर, 2017 को सेवानिवृत्त होंगी। बिहार में पटना के एक निवासी, 2012 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इंस्पेक्टर जनरल के रूप में शामिल हुए थे।  रजनीकांत मिश्रा का कार्यकाल 31 अगस्त, 2019 तक रहेगा। आईपीएस ऑफिसर अर्चना रामासुंदरम भारत की किसी भी पैरा-मिलिट्री फ़ोर्स की पहली महिला प्रमुख हैं। अर्चना रामासुंदरम ने वर्ष 2016 में एसएसबी प्रमुख का पद संभाला था। About Sashastra Seema Bal (SSB)......

Tripura : First State in the country to Set Up Family Welfare Committees

Image
Dear Aspirants, अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिलाओं की शिकायतों की जांच और एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए परिवार कल्याण जिला समितियों की स्थापना करने वाला त्रिपुरा देश का पहला राज्य बन गया है।   त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टी.वैफई ने बताया, ‘‘यह समिति पति, ससुराल वालों और पति के रिश्तेदारों के खिलाफ किसी महिला की शिकायत की जांच करेगी और बातचीत के जरिए सौहार्दपूर्ण समाधान ढूंढने का प्रयास करेगी।’’ 

Daily Current Affairs Adda Special : सभी पाठकों को माँ दुर्गा के आराधना पर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं....!!!

Image
Dear Aspirants, नवरात्रि एक हिंदू पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द हैं, जिसका अर्थ होता है- 'नौ रातें'  सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की। नवरात्रि उत्सव देवी अंबा (विद्युत) का प्रतिनिधित्व है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र,आषाढ,अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, महासरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं।

आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 21 सितम्बर से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Image
Dear Aspirants, 🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛 इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म और विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें हैं। अपने लेख में 21 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में जानेगें। भारत एवं विश्व के इतिहास में 21 सितम्बर से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो इस प्रकार है..... 21 सितम्बर की महत्वपुर्ण घटनाएँ (Important Events of September 21)..... 1784- अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।      1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।      1815- किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।      1857- बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।      1885- नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।      1905- 'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।